{"_id":"57640d964f1c1bb26511e7ae","slug":"sheila-dixit-punjab-congress-inchargeship-congress-party-punjab-congress-punjab-election-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कौन बनेगा पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी, अटकलें जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कौन बनेगा पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी, अटकलें जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Jun 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
sonia shiela
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रभारी पर कांग्रेस हाईकमान शुक्रवार देर शाम तक भी कोई फैसला नहीं कर सका। कांग्रेसी हलकों में अटकलों का दौर चलता रहा। एक दिन पहले पार्टी शीला दीक्षित के नाम पर विचार कर रही थी। लेकिन कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का मानना है कि शीला दीक्षित को उत्तर प्रदेश में सीएम कैंडिडेट बनाया जाना चाहिए।
इसलिए हाईकमान भी असमंजस में है। वहीं, शीला दीक्षित को लेकर पार्टी में भी एकराय नहीं बन पा रही है। पार्टी का एक वर्ग मानता है कि शीला को इंचार्ज बनाने से आम आदमी पार्टी के तेवर अक्रामक हो जाएंगे। जो आरोप वह दिल्ली में लगाती रही है, वह पंजाब में भी दोहराए जाएंगे।
इसलिए किसी बेदाग छवि के नेता को पंजाब प्रभारी बनाया जाए। क्योंकि प्रभारी का काम संगठनात्मक स्तर तक ही सीमित होता है। वहीं, एक वर्ग का मानना है कि शीला की साफ छवि का पंजाब में फायदा मिलेगा। आप के खिलाफ वह पार्टी के लिए दमदार मोहरा साबित हो सकती हैं।