फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sheduled caste youth forced to stop worshiping in temple in jind

हरियाणाः अनुसूचित जाति के युवकों का आरोप, मंदिर में प्रवेश से रोका गया, धमकी भी देने की बात कही

Fri, 15 Mar 2019 01:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sheduled caste youth forced to stop worshiping in temple in jind
सांकेतिक तस्वीर

जींद के ढाठरथ गांव निवासी साहिल, ऋषि और राहुल ने गांव के एक मंदिर के पुजारी व दो अन्य लोगों पर मंदिर में प्रवेश करने से रोकने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उन्होंने सीएम विंडो और डीसी ऑफिस में शिकायत की है। डीसी ने सफीदों के एसडीएम से मामले की जांच करवाने की बात कही है।

विज्ञापन


साहिल समेत तीनों युवकों का आरोप है कि वे अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं, जिसकी वजह से मंदिर में जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। डीसी ऑफिस में दी शिकायत में युवकों ने कहा कि वे 12 मार्च को गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे।
विज्ञापन


शाम छह बजे जब वह मंदिर में प्रवेश कर रहे थे तो वहां मौजूद जाति विशेष के कुछ लोगों व पुजारी ने उन्हें यह कहते हुए मंदिर में जाने से रोक दिया कि वे अनुसूचित जाति से हैं। उनसे कहा गया कि यह मंदिर एक जाति विशेष का है। यह भी कहा गया कि यदि वे प्रवेश करेंगे तो मंदिर धर्मभ्रष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वे मंदिर से चले गए। इसके बाद गांव के ही दूसरे व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी। शिकायत में साहिल ने कहा कि गांव का एक अन्य युवक उसे बाजार में मिला तो उसने कहा कि परंपरा के मुताबिक उसे ‘दादा’ कहे। आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि यदि मंदिर जाने की सोचोगे भी तो ठीक नहीं होगा। साहिल ने शिकायत में कहा कि उसे गांव के कुछ लोगों से खतरा है।

यह मामला बेहद गंभीर है। समाज में ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं एसडीएम को इसका पता लगाने के लिए बोलूंगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।


पुलिस को इस मामले में न तो कोई शिकायत मिली है और न ही सूचना। पीड़ित को चाहिए कि वह पुलिस को शिकायत दे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अनिल कुमार, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed