फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shatrughan sinha meet former union minister Harmohan dhawan

हरमोहन धवन से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, कहीं ये शक्ति प्रदर्शन तो नहीं?

Sat, 09 Dec 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Dec 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha meet former union minister Harmohan dhawan
भाजपा नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हरमोहन धवन की कोठी पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने शॉट गन चला दिया है। इस शॉटगन से कौन-कौन खामोश होंगे यह तो वक्त ही बताएगा। जी हां। भाजपा के बड़े नेता और फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार को सेक्टर-9 स्थित हरमोहन धवन की कोठी पर पहुंचे। उन्हें एयरपोर्ट पर रिसीव करने स्वयं हरमोहन धवन पहुंचे थे।
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने डेढ़ घंटे से अधिक का समय हरमोहन धवन की कोठी पर बीताया। बताया जा रहा है कि दोनों ही नेता ने राजनीति पर ढेर सारी बातें की हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों में ही हलचल है। दोनों नेताओं ने आगे की रणनीति पर गंभीर चर्चा की है। इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। पहले यशवंत सिन्हा को भी आना था लेकिन महाराष्ट्र में किसान आंदोलन में व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके।
विज्ञापन


दोनों ही भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी में अलगथलग पड़ गए हैं। इसलिए यह बातचीत शहर की राजनीति के लिए चर्चा का विषय बन गई है। शत्रुघभन सिन्हा करीब शाम छह बजे लुधियाना के लिए रवाना हो गए। हरमोहन धवन ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा से डेढ़ घंटे से अधिक देर तक चर्चा चली। उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी मुलाकात थी। शाम में वे किसी शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लुधियाना रवाना हो गए। शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी दोस्ती 30 वर्ष पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed