गूगल ब्वॉय संग शतरंज खेलने के लिए करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से 12 दिसंबर से भिवानी में एचसीए की तीन दिवसीय 14वीं राज्यस्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरु हो गए हैं।
सभी खिलाडियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चैंपियनशिप में हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
चैंपियनशिप में शतरंज खिलाड़ी कौटिल्य पंडित बड़ी आयु के दिग्गज खिलाड़ियों को चुनौती देगा। एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस स्पर्धा के सभी राउंड लाइव होंगे जिनका सीधा प्रसारण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर किया जाएगा।
एसोसिएशन वहन करेगी खिलाड़ियों का खर्च
शतरंज चैंपियनशिप को 4 आयुवर्ग में बांटा है। इसमें अंडर-10, अंडर-14, अंडर-18 व ओपन आयुवर्ग के महिला एंव पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों पर आधारित इस प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर सात राउंड होंगे।
सभी खिलाड़ियों के खाने व ठहरने का नि:शुल्क प्रबंध किया गया है। चैंपियनशिप में प्रत्येक आयु वर्ग के पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 14 दिसंबर को 40 हजार रुपये की इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
सभी चारों आयु वर्गों में पहला इनाम तीन हजार, दूसरा 2500, तीसरा 2000, चौथा व पांचवा 500-500 रुपये, छठे से दसवें स्थान तक 300-300 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
विजेता होंगे प्रदेश टीम का हिस्सा
विजेता खिलाड़ियों में से सोलह सदस्यीय प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी। जो 25 से 28 दिसंबर तक बिहार की राजधानी पटना में होने वाली अखिल भारतीय अंडर-18 शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए चुने खिलाड़ियों का खर्च हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से वहन किया जाएगा। चैंपियनशिप में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 9 दिसंबर तक एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी के माध्यम से करवाया जा सकेगा।
जिला स्तर पर विजेता खिलाडियों को हरियाणा रोडवेज द्वारा यात्री किराए में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके लिए विजेता खिलाड़ी संबंधित जिला खेल अधिकारी से संपर्क कर इस छूट का फायदा उठा सकते हैं। स्पर्धा के विजेता प्रतिभागियों को एचसीए प्रमाण-पत्र व पदक भी देगी। इसमें महिलाओं व पुरुषों की संयुक्त रूप से प्रतियोगिताएं होंगी।