शर्मनाक! टीचर ने घर खरीदा, बच्चों के मिड डे मील से दी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर की शर्मनाक करतूत देखिए। उसने नया घर खरीदा और बच्चों के मिड डे मील से दोस्तों को पार्टी दी। यह कारनामा हुआ चंडीगढ़ के सेक्टर 42 स्थित गवर्नमेंट स्कूल में। स्कूल में छुट्टी थी और अध्यापकों ने बच्चों के मिड-डे मील के सामान से बने लजीज खाने का लुत्फ उठाया। कुछ सामान बाहर से भी लाया गया था।
हुआ यूं कि स्कूल के ही एक अध्यापक ने घर खरीदा था और इसीलिए उन्होंने पार्टी का आयोजन किया था। पार्टी के लिए जो खाना तैयार किया गया, उसे बनाने के लिए स्कूल का मिड डे मील के लिए आया सिलेंडर इस्तेमाल किया गया।
इसके अलावा मिड डे मील के लिए आई खाद्य सामग्री भी इस्तेमाल की तथा खाना भी उसी रसोइया ने बनाया जो मिड मील के लिए रखा गया है। रविवार को होने वाली सिविल सर्विसेज की परीक्षा के लिए स्कूल में सेंटर बना है और इसी वजह से शनिवार को छुट्टी की गई थी।
पता लगा कि भेद खुल गया तो करवाई सफाई
स्कूल प्रंबधन को जैसे ही पता चला कि उनका भेद खुल चुका है तो सबसे पहले गेट पर खडे़ गार्ड को आदेश दिया गया कि बाहर से किसी भी व्यक्ति को अंदर न आने दें। इसके बाद रसोई ने सफाई शुरू कर दी मगर तब तक तस्वीर बन चुकी थी।
रोज बनता है 800 बच्चों का भोजन
स्कूल में मिड-डे मील के लिए अलग से रसोई घर बनाया गया है। स्कूल में रोजाना तकरीबन 800 बच्चों का भोजन तैयार किया जाता है और मैन्यू के हिसाब से रोजाना अलग-अलग खाना तैयार करवाया जाता है।
जीएमएसएच-42 का कारनामा
स्कूल के मिड-डे मील की रसोई में खाना बना लिया तो क्या हुआ। जो खर्च आया है, वह अदा कर दिया जाएगा।
- वंदना पुरी, स्कूल प्रिंसिपल, जीएमएचएस-42
मुझे इसका पता चला है। इसकी जांच करवाई जाएगी।
-विजय कुमार देव, प्रशासक के सलाहकार