फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   shameful advice of bathinda dsp davinder singh to married lady,

DSP ने शिकायत सुनने की बजाय दी ऐसी नसीहत, विवाहिता के होश उड़े

Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Fri, 12 Aug 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
shameful advice of bathinda dsp davinder singh to married lady,
rape - फोटो : demo pic
विवाहिता डीएसपी के पास शिकायत लेकर गई, लेकिन उसने सुनने की बजाय उसे ऐसी नसीहत दे डाली कि उसके होश उड़ गए। मामला पंजाब के बठिंडा का है। डीएसपी व अन्य पुलिस स्टाफ ने उसे यह कहकर वापस भेज दिया कि पहले आप कुछ खाकर मरो, फिर हम आप के ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


गांव भूंदड निवासी विवाहिता इससे पहले एसएसपी स्वपन शर्मा और डिप्टी कमिश्नर डॉ. बसंत गर्ग को शिकायत सौंप चुकी है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी स्वर्ण सिंह निवासी गांव बालियांवाली के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसको पता चला कि उसका पति नशेड़ी है।
विज्ञापन


वह जब अपने पति को समझाने का प्रयास करने लगी तो उसके पति व सास कुलवंत कौर, जेठ कर्म सिंह ने उससे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। उसने बताया कि जिस घर में वह अपने ससुराल परिवार के साथ रहती थी, वह घर उसके मायके परिवार ने उसे खरीद कर दिया था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस पर अब उसके ससुराल वालों ने कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी ने आरोपों को झूठा बताया

shameful advice of bathinda dsp davinder singh to married lady,
छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की। - फोटो : Demo pic
विवाहिता ने पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसने इस बारे में पहले 27 जुलाई को अपने ससुराल वालों के खिलाफ एसएसपी के पास शिकायत की। इस पर कोई सुनवाई न होने के बाद उसने 2 अगस्त को संगत दर्शन के दौरान डिप्टी कमिश्नर को शिकायत दी। उस समय भी कोई कार्रवाई ने होने के बाद उसने 9 अगस्त को डीएसपी मौड़ के पास शिकायत दी।

उसने आरोप लगाया कि यहां पर डीएसपी व उनके साथ मौजूद पुलिस वालों ने उसे बोला कि पहले आप कुछ खाकर मरे फिर हम कार्रवाई करेंगे। विवाहिता ने बताया कि उसके ससुराल वाले लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं कर रही।

एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा का कहना है कि उसने मामले के बारे में डीएसपी मौड़ से बात की जाए। इस बारे में डीएसपी मौड मंडी दविंदर सिंह का कहना था कि उक्त महिला की ओर से उन पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं, जबकि उक्त महिला उनके पास शिकायत लेकर ही नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed