फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shakti take oath two times in two language

शक्ति ने दो बार दो भाषाओं में ली शपथ, क्योंकि संस्कृत का नहीं था प्रावधान 

Mon, 02 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Jan 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shakti take oath two times in two language
35 पार्षदों ने ली शपथ

पंजाब म्युनिसिपल एक्ट के अनुसार कोई भी संस्कृत भाषा में शपथ नहीं ले सकता है। इस बात की जानकारी डीसी अजीत बाला जी जोशी ने शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के नवनियुक्त पार्षद शक्तिदेव शाली को दी। वह संस्कृत में शपथ लेने के लिए उठे थे। 

विज्ञापन


हालांकि देव शाली ने इसकी सूचना दो दिन पहले ही नगर निगम कमिश्नर को दे दी थी। ऐसे में शक्ति देव शाली ने पहले संस्कृत में और दूसरी बार डीसी के कहने पर हिंदी में शपथ ली। शक्तिदेव शाली भाजपा के जिला अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


रविवार को नगर निगम में हुए समारोह पर कांग्रेस के पार्षद दवेंद्र सिंह बबला ने सदन में आपत्ति भी जताते हुए अधिकारियों से पूछा कि एक्ट में इस बात का जिक्र है कि पहली मीटिंग में मेयर का चुनाव होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अगर रविवार को यह पहली बैठक है तो चुनाव होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह है तो अलग बात है। इस पर अधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ शपथ ग्रहण समारोह है। समारोह में 26 निर्वाचित और 9 मनोनीत पार्षदों ने शपथ ली। इस दौरान सांसद किरण खेर भी समारोह में उपस्थित रही।

23 ने हिंदी में शपथ ली
35 में से 23 पार्षदों ने हिंदी में, 8 पार्षदों ने पंजाबी में और तीन ने अंग्रेजी में शपथ ली। जबकि एक ने संस्कृत और हिंदी दोनों में शपथ ली। कांग्रेस की गुरबख्श रावत, दवेंद्र सिंह बबला और भाजपा के राजेश गुप्ता ने अंग्रेजी में शपथ ली, जबकि पंजाबी में मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह, शिप्रा बंसल, महेश इंद्र सिद्धू, अरुण सूद, अकाली पार्षद हरदीप सिंह, रविंदर कौर गुजराल, गुरप्रीत सिंह और जगतार सिंह ने शपथ ली। अन्य ने हिंदी में शपथ ली। पहले मनोनीत पार्षदों की शपथ दिलवाई गई। इसके बाद वार्ड वाइज सभी पार्षदों की शपथ दिलवाई गई। डीसी के अलावा नगर निगम के कमिश्नर बी पुरुषार्था, एडीसी राजीव गुप्ता और सचिव मनोज खत्री भी मौजूद रहे।

बिना चुनाव लड़े बने सदन के सदस्य

Shakti take oath two times in two language
35 पार्षदों ने ली शपथ - फोटो : अमर उजाला

बिना चुनाव लड़े बने सदन के सदस्य
नगर निगम में इस समय सिर्फ सतप्रकाश अग्रवाल ऐसे पार्षद हैं जो चुनाव लड़े बिना भी अब भी सदन के सदस्य हैं। इससे पहले वह भाजपा के पार्षद थे, लेकिन अब उन्हें प्रशासन ने मनोनीत पार्षद नियुक्त करवाया। जबकि साल 1996 में रहीं मेयर कमला शर्मा भी मनोनीत पार्षद के तौर पर शपथ ली।

झलकियां
-भाजपा पार्षद राजेश कालिया ने शपथ लेने से पहले अरुण सूद और पद ग्रहण के लिए हस्ताक्षर करने के बाद सांसद किरण खेर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
-कांग्रेस पार्षद रविंदर कौर गुजराल ने शपथ के दौरान पार्षद शब्द की जगह गलती से प्रसाद बोल दिया। गुजराल शपथ के बाद सांसद के गले मिलीं। 
-जब भाजपा पार्षद चंद्रवती शुक्ला ने शपथ ले रहीं थी तो साथ में बैठी हीरा नेगी मुंह पर हाथ रखकर शुक्ला को शब्द पढ़ कर बता रहीं थीं।
-देवेश मोदगिल, भरत, अनिल दूबे और जगतार सिंह ने शपथ लेने के बाद सांसद किरण खेर के पैर छूकर आशीर्वाद लिए।
-भाजपा पार्षद गुरप्रीत ढिल्लो केसरी रंग की पगड़ी पहनकर पहुंचे, जबकि वार्ड-3 से चुनाव जीते पार्षद रवि शर्मा केसरी रंग का कुर्ता पहनकर आए।
-लोगों के लिए नगर निगम की पार्किंग में लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई।

पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी दर्शक दीर्घा में रहे मौजूद
पूर्व सांसद सत्यपाल जैन भी दर्शक दीर्घा में मौजूद रहे, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी गैर हाजिर रहे। टंडन दो दिन से शहर से बाहर हैं, जबकि पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed