फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shakeel ahmed statement about haryana goverment

हरियाणा में आज चुनाव हों तो लौट आएगी कांग्रेस: शकील

Sun, 28 Jun 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो /अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Sun, 28 Jun 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
shakeel ahmed statement about haryana goverment

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले ही आपसी फूट का शिकार हो चुकी प्रदेश कांग्रेस शनिवार को पहली बार एकजुट दिखाई दी। मौका था डा. अंबेडकर की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने का। इस अवसर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शकील अहमद के साथ प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कैप्टन अजय यादव, फूलचंद मुलाना एकसाथ दिखाई दिए और उन्होंने पत्रकारों के सवालों केजवाब भी दिए। शकील अहमद ने कहा कि इस विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा की जनता परेशानी में फंस गई है। यदि आज राज्य में चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस सत्ता में लौट आएगी।

विज्ञापन


शकील अहमद ने सबसे पहले वार्षिक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस बाबासाहेब की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर राज्य स्तर केछह बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


पहला कार्यक्रम 20 जुलाई को पंचकूला में होगा। वार्षिक आयोजनों का समापन 14 अप्रैल, 2016 को कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। इसके अलावा चार अन्य बड़े आयोजन डिवीजन और मुख्यालय स्तर पर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से एक कार्यक्रम अंबाला में, दूसरा गुड़गांव डिवीजन के रेवाड़ी में, तीसरा रोहतक डिवीजन के सोनीपत में और हिसार डिवीजन का हिसार में आयोजित किया जाएगा।


शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस पहले भी डा. अंबेडकर की स्मृति में कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है। मोदी सरकार की ओर से सरदार पटेल की याद में कार्यक्रम किए जाने पर शकील ने कहा कि किसी को भूलना नहीं चाहिए कि सरदार पटेल कांग्रेसी नेता थे। उन्होंने ही महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed