फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahnawaz Hussain in chandigarh, campaigning for mc elections

चंडीगढ़ पहुंचे शाहनवाज, बोले- चुनाव के बाद बनेगी कांग्रेस मुक्त नगर निगम

Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
Shahnawaz Hussain in chandigarh, campaigning for mc elections
चंडीगढ़ पहुंचे शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी हैरान हैं, ममता परेशान है, केजरीवाल बेजार हैं। ये तीनों क्यों नाराज हैं, यह भी रिसर्च का विषय है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सेक्टर-33 में प्रेसवार्ता में कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि नोटबंदी के कारण बैंकों में लाइन लगने से लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन यह परेशानी जल्द समाप्त हो रही है। हुसैन ने कहा कि एक से लेकर 10 तारीख तक वेतन निकालने का समय होता है जिस कारण दबाव बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पहले भी नोट बंद किए गए हैं उस समय तो कोई वोटिंग नहीं हुई है। हुसैन ने कहा कि संसद में विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा करने को तैयार ही नहीं है वह सिर्फ हंगामा करके भागना चाहता है। 
विज्ञापन


हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ में खुद रहे हैं और वह यहां की एक एक गली को जानते हैं। मोदी का इस शहर से विशेष स्नेह है। पाकिस्तान को हर हमले का जोरदार तरीके से जबाव दिया जा रहा है। पंजाब व हरियाणा के बीच छिड़े एसवाईएल के मुद्दे पर राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी के पास हर बात का हल है इसका भी समाधान निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 को छह जनसभाओं को संबोधित करेंगे तिवारी

Shahnawaz Hussain in chandigarh, campaigning for mc elections
मनोज तिवारी - फोटो : File Photo
अभिनेता एवं सांसद मनोज तिवारी 11 दिसंबर को शहर के अलग-अलग वार्ड में आधा दर्जन जनसभाएं करेंगे। मनोज तिवारी से प्रचार करवाकर भाजपा मूल रूप से यूपी के मतदाताओं के वोट खींचाना चाहती है।

भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि मनोज तिवारी 11 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे कालोनी नंबर-4, 12.30 बजे मौली कॉम्प्लेक्स, 1.30 बजे इंदिरा कालोनी, 2.30 बजे सेक्टर-26 बापूधाम कालोनी, 4 बजे गांव कजहेड़ी और 5 बजे पलसौरा कालोनी में जनसभा को संबोधित करेंगे। टंडन ने बताया कि मनोज तिवारी की मांग कई अन्य उम्मीदवार भी कर रहे हैं, लेकिन शेड्यूल के कारण उनके छह कार्यक्रम होंगे।

शनिवार और रविवार को सांसद करेंगी प्रचार
संसद में व्यस्त होने के कारण सांसद किरण खेर सिर्फ शनिवार और रविवार को ही प्रचार करेंगी। ऐसे में सांसद किरण खेर का भी शेड्यूल बनाया जा रहा है, जहां पर वह प्रचार करने जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed