फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahimajra_mohali_water problem_renovation

खुशखबरी, अब यहां नहीं रहेगी पानी की किल्लत

Fri, 22 Nov 2013 01:47 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 22 Nov 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
Shahimajra_mohali_water problem_renovation
शाहीमाजरा व इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले लोगों को अब पानी की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। वाटर सप्लाई विभाग ने एमओआई लाइट प्वाइंट के पास टूटी अंडर ग्राउंड लाइन की मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, रिपेयर के बाद लाइन में से पानी के ट्रॉयल भी कामयाब रहे है। लोगों को शुक्रवार सुबह से फुल प्रेशर से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, नई एमओआई लाइट प्वाइंट के पास कुछ समय पहले छह इंच की अंडरग्राउंड लाइन टूट गई थी। करीब पांच फुट गहराई में टूटी लाइन से काफी पानी लीक हो रहा था।
विज्ञापन


इससे शाहीमाजरा समेत कई इलाकों में लो प्रेशर की समस्या बन हुई थी। जैसे ही यह मामला वाटर सप्लाई के अधिकारियों तक पहुंचा। विभाग में हड़कंप मच गया।

आनन फानन में लाइन की रिपयेर का काम शुरू करवाया गया। इस दौरान जेसीबी से खुदाई कर लाइन में लीकेज वाली जगह तलाशी गई। इसके बाद रिपेयर की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद काफी समय तक लाइन को ऐसे ही छोड़ दिया गया। ताकि, दोबारा लीकेज की समस्या न बने। वीरवार को लाइन के ट्र्रायल किए गए। जिसके बाद लाइन पर मिट्टी डाली दी गई।

वहीं, अब गमाडा द्वारा सड़क पर लुक डालने का काम किया जाएगा। जिक्र योग है कि कुछ समय पहले फेज-1 फायर ऑफिस के पास भी कई जगह से पानी की लाइन लीक कर रही थी। वहां पर वाटर सप्लाई ने डी ज्वाइंट का फार्मुला लगाया गया था। जो कि कामयाब रहा था।


सड़क को चमकाने में जुटा गमाडा
गमाडा ने पीटीएल से नए बस स्टैंड तक सड़क को संवारने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सड़क पर जहां रोड सेफ्टी सिस्टम विकसित किया जा रहा है। वहीं, टूटे फुटपॉथों की रिपेयर की जा रही है। साथ ही नए सिरे से डॉयेरक्शन बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed