फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shahid got hurt in PCA Stadium, got ripped lips

पीसीए स्टेडियम में शाहिद को लगी चोट, फट गया होठ

Sun, 12 Jan 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shahid got hurt in PCA Stadium, got ripped lips
चंडीगढ़। पीसीए स्टेडियम मोहाली में फिल्म ‘जर्सी’ की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर गंभीर रूप से घायल हो गए। शूट के दौरान तेज गेंद का शिकार हुए शाहिद को 5 टांके लगे हैं। इस हादसे से शाहित के पिता और पत्नी मीरा कपूर दोनो ही काफी परेशान हो गए। बताया जाता है कि शाहिद कपूर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर स्टेडियम में चल रही फिल्म जर्सी की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उनको यह चोट शुक्रवार को लगी। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका निभा रहे हैं। शाहिद को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में बल्लेबाजी कर रहे थे और इस दौरान एक गेंद उनके निचले होठ पर लगी और उनका निचला होठ फट गया। जैसे ही उनको चोट लगी फटाफट उनको प्राथमिक चिकित्सा दी गई और वहीं से डॉक्टर को फोन कर बुलाया गया। क्रू के एक सदस्य ने बताया कि डॉक्टर ने शाहिद के होटल में उनकी जांच की और टांके लगाए। शाहिद के पांच टांके लगे हैं। इस घटना के तुरंत बाद शाहिद मुंबई लौट गए। शाहिद के साथ ही फिल्म शूटिंग कर रहा आधा क्रू भी वापस लौट गया। बताया जाता है कि फ़िल्म की शूटिंग एक सप्ताह के बाद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2019 दिसंबर में भी शाहिद गंभीर रूप से बीमार पड़ चुके हैं। उस समय भी एक्टर के खराब स्वास्थ्य के चलते शूटिंग को लंबे समय के लिए रोका गया था। हालांकि फिल्म के डायरेक्टर गौतम न्निनौरी और निर्माता अमन गिल शाहिद की काम को लेकर डेडिकेशन की तारीफ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटते तापमान में भी करते रहे शूटिंग
शूट पर सभी को इस बात का अहसास हो रहा था कि ठंड बढ़ रही है। घटते तापमान के बावजूद शाहिद पूरी तरह शूटिंग के लिए अपना ध्यान लगाए थे। उन्होंने पूरी यूनिट को सहयोग किया और ठंड से शूट प्रभावित नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed