{"_id":"6abbde3f6a39820ede00ceb9","slug":"shaheen-arrested-from-haridwar-who-supplied-country-made-pistol-used-in-murder-of-head-constable-nitin-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेड कॉन्स्टेबल नितिन हत्याकांड: अरमान को कट्टा देने वाला शाहीन हरिद्वार से गिरफ्तार, साहिल की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेड कॉन्स्टेबल नितिन हत्याकांड: अरमान को कट्टा देने वाला शाहीन हरिद्वार से गिरफ्तार, साहिल की तलाश जारी
Tue, 29 Sep 2026 09:20 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:20 PM IST
सार
चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन हत्याकांड में पुलिस ने अरमान को देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले मोहम्मद शाहीन को हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अरमान और शाहीन को चार दिन के रिमांड पर लिया है और अब संपर्क कराने वाले साहिल की तलाश जारी है।
विज्ञापन
मृतक नितिन की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
चंडीगढ़ सेक्टर-22 में हेड कॉन्स्टेबल नितिन की हत्या के मामले में पुलिस ने बेटे अरमान को देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन को हरिद्वार से गिरफ्तार कर चंडीगढ़ ले आई। पुलिस अब मामले में अरमान और देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन के बीच संपर्क कराने वाले तीसरे आरोपी साहिल की तलाश कर रही है।
रिमांड के दौरान अरमान ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने अपने दोस्त साहिल के माध्यम से आरोपी मोहम्मद शाहीन के संपर्क में आया था। मामले में मंगलवार को पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया देसी कट्टा उपलब्ध कराने वाले आरोपी मोहम्मद शाहीन के साथ ही तीन दिन की रिमांड पूरी होने पर हत्यारोपी अरमान को भी अदालत में पेश कर दोनों का चार दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

पुलिस ने अदालत में कहा कि हत्यारोपी और उसे हथियार मुहैया कराने वाले आरोपी को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। इसके साथ ही मामले में दोनों के बीच संपर्क कराने वाले आरोपी साहिल की तलाश कर लाना है, जिसके मेरठ में छिपे होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दलील दी कि साहिल की गिरफ्तारी के बाद हत्या की साजिश और आरोपियों की भूमिका से जुड़े कई तथ्य सामने आ सकते हैं। इसके अलावा पुलिस को अरमान और शाहीन से हथियार की खरीद, घटना से पहले संपर्क और हत्या की पूरी साजिश को लेकर पूछताछ करनी है।
इन दलीलों के आधार पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, अरमान से तीन दिन के रिमांड में पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि वह हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा हरिद्वार से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस अरमान को लेकर हरिद्वार गई और वहां उस व्यक्ति की पहचान की, जिसने उसे देसी कट्टा दिया था। पुलिस ने मोहम्मद शाहीन को गिरफ्तार कर लिया। अब उससे हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस बोली साहिल को गिरफ्तार करना बाकी
पुलिस ने कोर्ट में बताया कि जांच के दौरान मामले में एक और आरोपी साहिल का नाम सामने आया है। आरोपी अरमान ने पूछताछ में खुलासा किया था कि वह साहिल के माध्यम से हरिद्वार से देसी कट्टा लेकर आया था। आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त साहिल विदेश में रहता है। लेकिन पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि उसका कथित दोस्त विदेश में नहीं बल्कि गुरूग्राम में है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस टीम उसे तलाशने के लिए गुरूग्राम गई थी। लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले गुरूग्राम से बाहर निकल गया । पुलिस के मुताबिक वह उत्तर प्रदेश के मेरठ में छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस को आशंका है कि साहिल से पूछताछ के बाद हत्या से पहले आरोपियों के बीच हुई बातचीत और उनकी भूमिका के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

शादी और कारोबार के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद
पुलिस जांच के मुताबिक, अरमान जल्द शादी करना चाहता था। बीते बुधवार रात उसने पिता नितिन से शादी कराने की बात कही थी। नितिन ने उसे 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद शादी करने के लिए कहा। इसके बाद अरमान ने कारोबार शुरू करने के लिए पिता से 10 लाख रुपए मांगे, लेकिन नितिन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मां के बीच-बचाव के बाद दोनों शांत हो गए और अपने-अपने कमरों में चले गए। हालांकि पुलिस के मुताबिक अरमान का गुस्सा शांत नहीं हुआ था।

तड़के सोते पिता के सिर में मारी गोली
बीते गुरुवार तड़के अरमान ने कथित तौर पर सो रहे पिता नितिन के सिर में देसी कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से नितिन की मौत हो गई। हत्या के बाद अरमान ने पुलिस को अलग-अलग बयान देकर गुमराह करने की कोशिश की। पूछताछ में उसके बयानों में विरोधाभास सामने आए। इसके बाद पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की।

हरिद्वार से लेकर आया था देसी कट्टा
तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान अरमान ने पुलिस को बताया कि हत्या में इस्तेमाल देसी कट्टा वह हरिद्वार से लेकर आया था। इसके बाद पुलिस उसे लेकर हरिद्वार पहुंची। वहां पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने मोहम्मद शाहीन को गिरफ्तार किया, जिस पर अरमान को हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है। अब पुलिस शाहीन से यह पता लगाने में जुटी है कि उसने देसी कट्टा कहां से हासिल किया था और इस हथियार की सप्लाई में उसके साथ कोई और व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।