फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shaheedon Ko Naman Karyakram In Charkhi Dadri Of Haryana

'शहीदों को नमन' कर हरियाणा के युवाओं ने बना दिया विश्व रिकॉर्ड, आप भी जानें कैसे

Sun, 11 Aug 2019 11:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Shaheedon Ko Naman Karyakram In Charkhi Dadri Of Haryana
Haryana - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के चरखी दादरी में हुए एक कार्यक्रम ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यहां की अनाज मंडी में शहीदों को नमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया। ये सभी बसंती रंग की पगड़ी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिरकत की। 

विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आलोक कुमार ने इस नए रिकॉर्ड की पुष्टि की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनसंख्या देश की जनसंख्या की दो प्रतिशत है। लेकिन सीमाओं की सुरक्षा में हरियाणा का योगदान दस फीसदी है। सीएम ने कहा कि हरियाणा के युवा बेहद प्रतिभावान है। उन्होंने कहा कि युवा भटकाव के रास्ते पर न जाएं, इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी अच्छी प्रकार से निभाएंगी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- बजरंग ने गोल्ड जीत रचा इतिहास, बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानकर दिल खुश हो जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

Shaheedon Ko Naman Karyakram In Charkhi Dadri Of Haryana
बसंती पगड़ी पहने युवा - फोटो : अमर उजाला

इसका उदाहरण सरकार ने प्रदेश में हुई भर्तियों में भी दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 69 हजार युवाओं को सरकार ने बिना खर्ची और पर्ची के नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता संभालने के बाद प्रदेश और देश में व्यवस्थाओं को बदला है और भ्रष्टाचार पर चोट मारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हरियाणा दूसरा ऐसा राज्य है जहां युवा आयोग का गठन किया गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई महीने बाद विधानसभा चुनाव के रूप में नई परीक्षा आ रही है। इस चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद हरियाणा में दोगुने विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए। आयोजन में बॉलीवुड गायक गजेंद्र फौगाट और अन्नू कादयान ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। 

इसे भी पढ़ें- हेलमेट न पहनने की आदत ने ली भाई की जान, बहन बोली-खरीदी थी पसंद की राखी, अब किसे बांधूंगी 

सीएम ने गुनगुनाया मेरा रंग दे बसंती चोला....
संबोधन शुरू करने के छठे मिनट में सीएम मनोहर लाल ने मंच से देशभक्ति गीत भी गुनगुनाया। उन्होंने शहीद भगत सिंह बिग्रेड की ओर इशारा करके मेरा रंग दे बसंती चोला....गीत की शुरूआत की। सीएम ने गीत की तीन लाइनें गुनगुनाईं और दर्शक दीर्घा में उपस्थित युवाओं ने भी सीएम का साथ दिया। सीएम ने करीब 23 मिनट तक उपस्थित युवाओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed