फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   SGPC will give one crore rupees to the Indian hockey team

कांसा जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम की चांदी: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किया एक करोड़ रुपये देने का एलान

Thu, 05 Aug 2021 07:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 07:06 PM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में पदक हासिल किया है। जर्मनी के खिलाफ मुकाबले में 1-3 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की और 5-4 से मुकाबला अपने नाम किया। प्रधानमंत्री मोदी समेत पूरा देश टीम की जीत से बेहद खुश है। 

विज्ञापन
SGPC will give one crore rupees to the Indian hockey team
भारतीय ह़़ॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

41 साल बाद ओलंपिक में पदक जीत कर लाने वाले हॉकी टीम के खिलाड़ियों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सम्मानित करेगी। एसजीपीसी भारतीय हाकी टीम को एक करोड़ रुपये की राशि भेंट करेगी। यह एलान एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में गुरुवार को कर्मचारियों के रिहायशी क्वार्टरों और बीबी नानकी सराय के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हॉकी टीम ने विदेशी धरती पर शानदार प्रदर्शन कर देश व पंजाब का नाम रोशन किया है। सभी खिलाड़ी सम्मान के हकदार हैं। एसजीपीसी टीम के वतन लौटने पर गुरुद्वारा श्री हरमंदिर साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में टीम को एक करोड़ रुपये की राशि भेंट करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ऐसे खिलाड़ियों के बारे में पता लगा रही है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। इसके तहत गतका, हॉकी व कुश्ती जैसी खेलों की अकादमी भी खोली जा रही हैं। आईएएस और पीसीएस की तैयारी के लिए भी सिख स्टूडेंट्स वास्ते अकादमी भी खोली जा रही हैं। करतारपुर कॉरिडोर पर पूछे गए सवाल पर बीबी जागीर कौर ने कहा कि कॉरिडोर खोलने के लिए कमेटी की ओर से लगातार केंद्र सरकार को पत्र लिखे जा रहे हैं, जिससे सिख श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए जा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed