फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC General Secretary Gurcharan Singh Grewal react on India-Canada row

भारत-कनाडा तनाव: एसजीपीसी महासिचव ने कहा- सबूत दें जस्टिन ट्रूडो, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

Thu, 21 Sep 2023 07:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 21 Sep 2023 07:33 PM IST
सार

एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि हम यही अरदास कर रहे हैं कि दोनों सरकारों के बीच समाधान निकले। वहीं जस्टिन ट्रूडो साहब को सबूत देना चाहिए। अगर सबूत मिलते हैं तो हम अपनी सरकार से पूछेंगे।

विज्ञापन
SGPC General Secretary Gurcharan Singh Grewal react on India-Canada row
एसजीपीसी महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत-कनाडा तनाव पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपी) के महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से सबसे ज्यादा सिख खासतौर पर पंजाबी परेशान हो रहे हैं। कनाडा से पंजाब का काफी नजदीक का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि कनाडा और भारत ने एक-दूसरे के राजनयिक को हटा दिया है। अब तो बात इससे भी आगे बढ़ गई है। भारत सरकार ने कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


ग्रेवाल ने कहा कि कोई मुद्दा बिना संवाद के हल नहीं हो सकता है। मैं यही चाहता हूं कि बातचीत हो। उन्होंने आगे कहा कि जस्टिन ट्रूडो ने जो आरोप लगाए हैं, उनके सबूत दें। वहीं दूसरी तरफ भारत सरकार को भी विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जाकर कहना चाहिए कि कनाडा पूरे मामले में सबूत पेश करे।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब तक सबूत नहीं मिलेंगे तब तक समाधान ही नहीं निकलेगा। उन्होंने आगे कहा कि बहुत बड़ी संख्या में कनाडा में पंजाब के लोग हैं। इनकी भूमिका पंजाब में बहुत अहम है। नशे के खिलाफ इन एनआरआई पंजाबियों की बहुत बड़ी भूमिका है। यह सरकारों का मामला है। इसमें लोगों को शामिल नहीं करना चाहिए। ग्रेवाल ने कहा कि हम यही अरदास कर रहे हैं कि दोनों सरकारों के बीच समाधान निकले। वहीं जस्टिन ट्रूडो साहब को सबूत देना चाहिए। अगर सबूत मिलते हैं तो हम अपनी सरकार से पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed