{"_id":"5752d25f4f1c1b7705109224","slug":"sgpc-ban-media-coverage-on-operation-blue-star-32th-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ, SGPC ने बैन किया मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन ब्लू स्टार की वर्षगांठ, SGPC ने बैन किया मीडिया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 05 Jun 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
अवतार सिंह मक्कर, एसजीपीसी
- फोटो : file photo
छह जून को आपरेशन ब्लू स्टार की 32वीं वर्षगांठ के मौके पर एसजीपीसी ने मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब मीडिया श्री अकाल तख्त साहिब से कवरेज नहीं की पाएगा। पिछले दो सालों से लगातार सिखों के अलग-अलग गुटों में विवाद होने और तलवारें लहराने की घटनाओं के बाद एसजीपीसी ने एहतियात के तौर पर कदम उठाया है।
एसजीपीसी के सचिव ने जारी निर्देश में कहा है कि छह जून को होने वाली अरदास में बड़ी संख्या में संगत पहुंचती है। तनाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब से मीडिया कर्मियों को किसी तरह के कवरेज की इजाजत नहीं होगी। बाद में इससे संबंधित जानकारी अमृतसर के डीपीआरओ के मार्फत दी जाएगी।