फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SGPC Amritsar Budget Passed by Gobind Singh Longowal

SGPC अमृतसर ने पास किया 11 अरब 59 करोड़ का बजट, 19 प्रस्ताव भी पारित

Sat, 31 Mar 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 31 Mar 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
SGPC Amritsar Budget Passed by Gobind Singh Longowal
एसजीपीसी अमृतसर
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का बजट शुक्रवार को पारित कर दिया गया। वहीं इस बार 19 प्रस्ताव भी पारित किए गए। एसजीपीसी के महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला ने यहां तेजा सिंह समुद्री हाल में आयोजित बैठक में 11 अरब 59 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
विज्ञापन


यह पिछले साल के मुकाबले 59 करोड़ रुपये अधिक है। बैठक में कुल 19 प्रस्ताव पारित किए गए। बजट में इस बार सिख खिलाड़ियों के लिए अलग से फंड की व्यवस्था की गई। जनरल बोर्ड फंड में 66.25 लाख रुपये रखे गए हैं। ट्रस्ट फंड में 56 करोड़ रुपये और शिक्षा फंड में 36 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा के सेक्शन 85 में छह अरब 77 करोड़ 23 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। नए खोले गए स्कूलों व कालेजों में अन्य सामान खरीदने के लिए पांच करोड़ रुपये की व्यवस्था बजट में की गई है। सिख इतिहास की खोज व छपाई के लिए 65 लाख रुपये, सीसीटीवी कैमरे की खरीद के लिए 25 लाख, गरीब विद्यार्थियों की सहायता के लिए एक करोड़ 79 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बजट में सभ्याचार सुधार के लिए 50 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। बजट में धर्म प्रचार कमेटी के दफ्तर की बन रही नई इमारत के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। धर्म अध्ययन कोर्स करने वाले और पीएचडी व एमए की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये की व्यवस्था भी एसजीपीसी के बजट में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed