फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harrasment: dera sacha sauda sirsa hearing

यौन शोषण: सिरसा डेरे की याचिका पर फैसला आज

Wed, 17 Dec 2014 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Dec 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
sexual harrasment: dera sacha sauda sirsa hearing

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ पंचकूला सीबीआई अदालत में जारी साध्वियों के कथित यौन शोषण के मामले में और गवाह पेश करने की मांग संबंधी याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जस्टिस दया चौधरी की बेंच बुधवार को फैसला सुनाएगी। इस मामले में बीते सप्ताह डेरे की ओर से और गवाहियां कराने की पैरवी की गई थी, हालांकि सीबीआई ने इसका कड़ा विरोध किया था। तब बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन


हाईकोर्ट ने डेरा सच्चा सौदा के वकील एसके गर्ग नरवाना से अनिवार्य गवाहों की सूची मांगी थी। डेरे की ओर से 32 गवाहों की सूची पेश की गई, जिस पर सीबीआई के वकील सुखदीप सिंह संधु ने कड़ा विरोध करते हुए कहा था कि ट्रायल को लंबा खींचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दलील दी कि सीबीआई अदालत में डेरे की ओर से ऐसे गवाहों को पेश करने की इजाजत मांगी गई है, जिनका कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन


कुछ गवाहों को भेजे सम्मन वापस आ गए हैं। इसके अलावा सीबीआई के कुछ सरकारी गवाहों से पूछताछ करने के लिए डेरे के वकील नेे महीनों का समय लिया। संधु ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस स्वतंत्र कुमार के फैसले का हवाला देते हुए कहा था कि सरकारी गवाह पेश होने के बाद दो महीने में बचाव पक्ष को गवाहों से पूछताछ मुकम्मल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के वकील ने यौन शोषण की कथित पीड़िता की ओर से दिया बयान भी बेंच के समक्ष पेश किया था। उधर, एडवोकेट नरवाना ने कहा कि सूची के गवाह अनिवार्य हैं। यौन शोषण पीड़िता का बयान था कि उसे गुरमीत राम रहीम की गुफा में जाने के लिए वहां की डेरा इंचार्ज सुदेश ने कहा था।


सूची में सुदेश का नाम भी है। यह भी कहा कि सीबीआई अदालत बचाव पक्ष को अपना पक्ष रखने से महफूज रख रही है और कथित बलात्कार के मौके का नक्शा बनाने वाले पुलिस अधिकारी इंद्रसेन को सीबीआई ने गवाह नहीं बनाया। इस दलील के साथ एडवोकेट नरवाना ने पंचकूला अदालत में और गवाह पेश करने की इजाजत मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed