फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment case on MP Prem Singh Chandumajra nephew Harvinder Singh Harpalpur

पटियालाः सांसद के भांजे पर रेप का केस, जमीन का इंतकाल कराने के बदले किया शारीरिक शोषण

Sat, 03 Nov 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment case on MP Prem Singh Chandumajra nephew Harvinder Singh Harpalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

शिरोमणि अकाली दल (बादल) के सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के भांजे हरविंदर सिंह हरपालपुर समेत तीन लोगों के खिलाफ थाना घन्नौर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर रेप, धोखाधड़ी और धमकियां देने के आरोप में केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने थाना घन्नौर पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। पति की जमीन का इंतकाल वह अपने नाम कराना चाहती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पूर्व चेयरमैन व सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा के भांजे हरविंदर सिंह हरपालपुर, जसवीर सिंह और कुलवंत सिंह निवासी गांव बघौरा के साथ हुई। आरोपियों ने जमीन का इंतकाल उसके नाम कराने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इंतकाल कराने के बदले पहले आरोपियों ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसकी जमीन 50 लाख रुपये में बिकवा दी। इस रकम में से पीड़िता को केवल 15 लाख रुपये का ड्राफ्ट दिया गया। पीड़िता के बयान पर थाना घन्नौर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूर्व अकाली सरकार के समय हरविंदर सिंह हरपालपुर मार्केट कमेटी पटियाला का चेयरमैन रहने के साथ-साथ खादी बोर्ड के डायरेक्टर जैसे ओहदे पर भी काम कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed