फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seven years child and ex army man died due to dengue

डेंगू ने ली मासूम बच्चे और पूर्व फौजी की जान, बढ़ी मरीजों की संख्या

Sat, 05 Nov 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 05 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
seven years child and ex army man died due to dengue
मासूम की डेंगू से मौत - फोटो : demo pic

शहर के बाद अब बनूड़ में डेंगू से पीड़ित दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। इसमें लवप्रीत (7) और गांव मनौली सूरत निवासी पूर्व फौजी राम सिंह शामिल हैं। 

विज्ञापन


वहीं, इसके बाद जिले में अब डेंगू से मरने वाले मरीजों की संख्या 14 हो गई है। हालांकि जिला सेहत विभाग अभी छह मामले की ही पुष्टि कर रहा है। वहीं, सिविल सर्जन रणजीत गुरु ने बताया कि पूर्व फौजी की डेंगू से मौत का मामला उनके ध्यान में है।
विज्ञापन


जबकि बच्चे की मौत के बारे में जानकारी नहीं मिली है। अस्पताल से रिपोर्ट मंगवाई जाएगी। साथ ही उक्त इलाकों में पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, लवप्रीत सिंह बनूड़ के वार्ड-आठ में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत विभाग की सलाह, शरीर को ढकने वाले कपड़े पहने

seven years child and ex army man died due to dengue
Dengue

घरवालों के मुताबिक लवप्रीत कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसे पहले टायफाइड हुआ था। फिर एकदम उसके प्लेटलेट्स कम हो गए थे। इसके बाद उसके टेस्ट करवाए गए। जिसमें उसे डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। 

लवप्रीत को राजपुरा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां वीरवार रात उसकी मौत हो गई। जबकि राम सिंह पूर्व फौजी थे। उन्होंने बनूड़ के कम्यूनिटी सेहत सेंटर में अपना इलाज करवाया था। 

स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 जीएमसीएच में भरती करवाया गया था। फिर मिलिट्री अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

वहीं, सेहत विभाग ने लोगों से अपील की है कि शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े  पहने। इसके अलावा जब भी फॉगिंग होती है तो मकान की खिड़कियां व दरवाजे खुले रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed