{"_id":"6490b6eb2348337a7e067cc4","slug":"seven-samples-failed-drinking-water-contaminated-by-leakage-in-private-connections-chandigarh-news-c-16-1-pkl1020-169401-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सात नमूने फेल, निजी कनेक्शनों में लीकेज से दूषित हुआ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सात नमूने फेल, निजी कनेक्शनों में लीकेज से दूषित हुआ पेयजल
विज्ञापन
लालड़ू। गांव धीरेमाजरा में निजी कनेक्शनों से लिए गए पानी के सात नमूनों की रिपोर्ट फेल पाई गई है। वहीं, वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग की ओर से गांव के ट्यूबवेल और पानी की मुख्य पाइप लाइन से लिए गए पानी के आठ नमूने पास हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्यूबवेल की मुख्य पाइप लाइन से निजी तौर पर जोड़े गए कनेक्शन में लीकेज के चलते यह स्थिति पैदा हुई है।
गांव में लोगों ने जगह-जगह निजी तौर पर जल सप्लाई विभाग की मुख्य पाइप लाइन से सीपीवीसी या एचडीसी पाइपों द्वारा कनेक्शन ले रखे हैं। बड़ी संख्या में कनेक्शन के पाइप दूषित निकासी वाली नालियों से होते हुए काफी दूर तक गुजर रहे हैं। ये पाइप कई जगहों पर टूटे हैं या लीकेज है। इन्हें जोड़ने के लिए साइकिल की ट्यूब से बांधा गया है और कई जगह टूटे पाइप खुले हुए भी हैं।
वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन के एसडीओ करमजीत सिंह ने बताया कि रीजनल एडवांस वाटर टेस्टिंग लैबोरेटरी (राटल) की रिपोर्ट आ गई है। इसमें सरकारी ट्यूबवेल और सात अन्य जगहों से विभाग द्वारा लिए गए नमूने पास हो गए हैं। वहीं, सेहत विभाग द्वारा लिए गए पानी के सभी सात नमूने फेल पाए गए हैं। लालडू के एसएमओ डॉ. नवीन कौशिक के अनुसार, केमिकल लैब खरड़ में जांच के दौरान इनमें बैक्टीरियल कंटैमिनेशन पाया गया है। सभी फेल नमूने सरकारी लाइन से लोगों के घरों को जोड़ने वाली निजी पाइप लाइन से लिए गए हैं।