फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven km long jam at Shambhu border due to Punjab Congress Protest

शंभू बॉर्डर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सात किमी लंबा जाम लगा, पैदल पंजाब की सीमा में दाखिल हुए यात्री

Mon, 14 Dec 2020 08:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Dec 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Seven km long jam at Shambhu border due to Punjab Congress Protest
शंभू बॉर्डर पर लगा जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस ने सिंघु बॉर्डर की तर्ज पर पंजाब-हरियाणा सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर का घेराव किया। इस दौरान पंजाब कांग्रेस ने विशाल धरना दिया। सड़क पर सात किमी लंबा और लगभग छह घंटे जाम लगा रहा। धरने में करीब तीन हजार वाहन और दस हजार से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। इतना ही नहीं सुबह के वक्त हरियाणा पुलिस ने पंजाब की सीमा सील कर दी। जिसके चलते पंजाब-हरियाणा सीमा पर फंसे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


सेना के वाहन भी जाम में काफी समय तक फंसे रहे। बॉर्डर पर लगे जाम से आम जनता के साथ महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को भूखे प्यासे रहना पड़ा। हालांकि कांग्रेस ने धरने में लंगर व पानी की व्यवस्था की थी लेकिन हजारों वाहनों के जमा होने के कारण उन्हें सड़कों पर इंतजार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

                                           पैदल जाने को यात्री हुए मजबूर। 

इतना ही नहीं जाम के कारण जरूरी कार्य से जा रहे यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल चलकर बैरिकेड पार कर पंजाब-हरियाणा की सीमा में प्रवेश करना पड़ा। सुबह 10 बजे लगे वाहनों के जाम के बाद करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों से पूरी तरह खाली हुआ। पंजाब पुलिस ने हरियाणा की तरफ जाने वाले वाहनों को डायवर्ट कर उन्हें गांवों के रास्ते से निकाला, इसके बावजूद भी करीब सात किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही।


यात्री हुए परेशान
ग्वालियर से मलेरकोटला जा रहे अरविंद ने बताया कि जरूरी कार्य से उन्हें जाना पड़ रहा है। वह जिस बस से अंबाला तक आए हैं, उस बस वाले ने आगे जाने के लिए मना कर दिया। वह परिवार को लेकर पैदल चलने को मजबूर हो रहा है। वहीं अपनी माता के साथ करनाल से राजपुरा आ रहे प्रिंस ने बताया कि उन्हें जरूरी कार्य से राजपुरा आना था लेकिन पैदल चलकर उनकी हालात खराब हो गई है। 

नारायणगढ़ से घनौर के गांव उलाणा अपने दो बच्चों के साथ जा रही कुलविंद्र कौर ने कहा कि पार्टियों को प्रदर्शन करना चाहिए लेकिन सड़कों पर जाम नहीं लगाना चाहिए। वह सामान के साथ भूखे प्यासे बच्चों को लेकर मुश्किल से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed