फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven deaths and 2029 tested positive for covid 19 in Tricity

कोरोना वायरस: ट्राइसिटी में 2029 नए संक्रमित मिले, पंचकूला व मोहाली में छह और चंडीगढ़ में एक की मौत

Tue, 25 Jan 2022 02:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jan 2022 02:00 AM IST
सार

चंडीगढ़ में सोमवार को 568 नए मरीज मिले हैं। संक्रमण दर घटकर 14.49 प्रतिशत हो गई है। वहीं मोहाली में 1096 और पंचकूला में 365 नए संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Seven deaths and 2029 tested positive for covid 19 in Tricity
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ट्राइसिटी में सोमवार को कोरोना से जहां सात मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 2029 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से एक चंडीगढ़ जबकि पंचकूला और तीन मोहाली के रहने वाले थे। वहीं, नए संक्रमितों में 808 चंडीगढ़, 1084 मोहाली और 615 पंचकूला के हैं। कोरोना से लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग परेशान है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में सोमवार को जिस मरीज की मौत की पुष्टि की गई, उसकी पहचान सेक्टर-7 निवासी 85 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई। उन्होंने इलाज के दौरान जीएमएसएच-16 में दम तोड़ा। कोरोना के साथ वह हाइपोथायरायडिज्म व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। उन्होंने टीके की एक भी खुराक नहीं लगवाई थी। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 3920 लोगों की जांच की, जबकि सात दिन की अवधि पूरी कर लेने पर 863 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया। संक्रमित मिले नए मरीजों में पुरुषों की संख्या 304 व महिलाओं की संख्या 264 रही। सबसे ज्यादा 33 मरीज मनीमाजरा से मिले हैं। रविवार की ही तरह सोमवार को भी कम मरीजों के मिलने से संक्रमण दर 14.49 प्रतिशत रही। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या 7768 हो गई है। बता दें कि अब तक शहर में 1103 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौजूदा समय में शहर के निजी व सरकारी अस्पताल समेत कोविड केयर सेंटरों के ऑक्सीजन बेड पर 396 जबकि वेंटिलेटर बेड पर 38 मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बूस्टर डोज लगवाने में बुजुर्ग अब भी आगे
टीकाकरण अभियान के तहत बूस्टर डोज लगवाने में बुजुर्गों का उत्साह बना हुआ है। सोमवार को भी 6045 बुजुर्गों ने अपना टीकाकरण कराया। वहीं, 2706 स्वास्थ्यकर्मियों और 2524 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाया। वहीं, 15 से 18 साल के बीच के 165 किशोरों को टीके की पहली खुराक लगाई गई। वहीं वयस्कों के अभियान में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 99.79 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed