प्रणब मुखर्जी का निधन: हरियाणा सीएम और राज्यपाल ने जताया दुख, पंजाब में सात दिवसीय राजकीय शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर पंजाब सरकार ने 31 अगस्त से 6 सितंबर तक राज्य में सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव ने इस संबंध में जारी पत्र में आदेश दिए हैं कि इन दिनों के दौरान सरकारी दफ्तरों में कोई भी मनोरंजन आदि नहीं होगा और सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
प्रणब दा के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है। वह प्रखर विद्वान और अनुभवी राजनेता थे, जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की। उन्होंने कहा कि उनके निधन से देश ने एक अनुभवी राजनेता खो दिया है। दोनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले।
हमेशा पिता की तरह मिला प्रणब दा से आशीर्वाद : सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निधन की खबर सुनकर उन्हें गहरी पीड़ा हुई। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। सैलजा ने कहा कि मेरे पिता चौधरी दलबीर सिंह और मुखर्जी दोनों पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार में साथ ही मंत्री रहे।
यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
मेरे पिता के साथ उनके भाई जैसे संबंध रहे। ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ सरकार और पार्टी संगठन दोनों स्थानों पर कार्य करने का मौका मिला। सरकार में भी जब मैं मंत्री बनी तो वे सीनियर मंत्री थे और जब वो कांग्रेस में महासचिव थे तो मुझे बतौर सचिव उनके साथ काम करने का अवसर मिला। हर वक्त उन्होंने एक पिता की तरह मेरा मार्गदर्शन किया और अपना आशीर्वाद दिया। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास के बड़े ज्ञाता थे। उनकी सभी विषयों पर मजबूत पकड़ थी। उनके सानिध्य में काम करते हुए बहुत कुछ सीखने को मिला।
हुड्डा ने जताया प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया है। हुड्डा का कहना है कि प्रणब मुखर्जी का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा की। प्रणब दा ने राष्ट्र की अत्यंत समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ सेवा की।
देश उन्हें एक आदर्श राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासक, मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत के तौर पर याद रखेगा। प्रणब मुखर्जी स्वतंत्रता सेनानी परिवार से आते थे। इसलिए उनके साथ हमारा शुरू से ही विशेष लगाव रहा। हमारी तीन पीढ़ियों स्व. चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा से लेकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा तक को उनके साथ काम करने का सौभग्य प्राप्त हुआ।
महान शख्सियत हमारे बीच से अमिट छाप छोड़कर विदा हुई: धनखड़
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गहरा शोक जताया है। धनखड़ ने उनको एक अमिट छाप छोड़ने वाली महान शख्सियत बताया। धनखड़ ने दु:ख जताते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में कई बार उनसे मिलने का अवसर मिला, उनसे मिलकर सदा ही सुखद एहसास हुआ, दूरदर्शी सोच रखने वाले, निर्भय और ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी को देश सदैव याद रखेगा।
सरपंचों को बुलाया था सहभोज पर
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुखर्जी ने हरियाणा के तकरीबन 100 गांवों को गोद लेकर उनको विकसित करने का बीड़ा उठाया था। उन्होंने राष्ट्रपति रहते हुए हरियाणा के पांच गांवों को गोद लिया था और राष्ट्रपति के दायित्व से मुक्त होने के बाद 96 गांवों को प्रणब मुखर्जी फाउंडेशन के माध्यम से स्मार्ट बनाने के लिए काम किया। एक बार हरियाणा के गोद लिए गांवों के सरपंचों को प्रणब दा ने सहभोज का निमंत्रण भी राष्ट्रपति भवन में दिया था। हरियाणा से प्रणव दा का विशेष स्नेह था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.