फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven advocates trapped in moving lift of Ludhiana Court Complex

घंटों अटकी रहीं सांसें: कोर्ट कांप्लेक्स की चलती लिफ्ट में फंसे सात वकील, दीवार तोड़ बाहर निकाला गया

Fri, 27 May 2022 06:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 May 2022 06:36 PM IST
सार

लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में सात वकीलों के लिफ्ट में फंसने से हड़कंप मच गया। घंटों लोगों की सांसें अटकी रहीं। काफी समय बाद दीवार तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Seven advocates trapped in moving lift of Ludhiana Court Complex
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लुधियाना कोर्ट कांप्लेक्स में शुक्रवार की दोपहर को उस समय हंगामा हो गया जब वकील कोर्ट कांप्लेक्स में लगी लिफ्ट में फंस गए। लिफ्ट रुकते ही वकीलों ने अपने साथियों को फोन किया। जब लिफ्ट नीचे नहीं पहुंची तो देखते ही देखते सभी वकील वहां इकट्ठा हो गए। कारीगर को बुलाया गया लेकिन लिफ्ट नीचे नहीं आई। इसके बाद हंगामा हो गया और पुलिस प्रशासन के साथ-साथ जिला सेशन जज भी वहां पहुंचे। इसके बाद यह तय किया गया कि किसी तरह से वकीलों को बाहर निकाला जाए। 

विज्ञापन


यह फैसला हुआ कि लिफ्ट वाली दीवार तोड़ी जाए और लिफ्ट खोलकर सभी को निकाला जाए। करीब ढाई घंटे के बाद वकीलों ने खुद हथौड़े उठाए और दीवार तोड़ वकीलों को बाहर निकाला। गर्मी से बुरी हालत में वकील बाहर निकले तो उनके साथी पहले उन्हें हवा में लेकर गए और पानी पिलाकर तुरंत डॉक्टर को बुलाकर जांच करवाई। इसके बाद सभी वकीलों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कोर्ट कांप्लेक्स बार रूम के सामने लिफ्ट लगी हुई है। जहां से वकील और लोग भी ऊपर और नीचे जाने के लिए उसी का इस्तेमाल करते है। शुक्रवार की दोपहर को करीब सात वकील लिफ्ट के जरिये ऊपर जाने लगे तो लिफ्ट पहली और दूसरी मंजिल के बीच में जाकर रुक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर बंद वकीलों ने सोचा कि अभी चल जाएगी लेकिन जब कुछ समय तक लिफ्ट नहीं चली तो उन्होंने अपने साथियों को फोन घुमाने शुरू कर दिया। इसके बाद वहां सभी वकील इकट्ठा होने लगे। काफी कोशिश की गई कि लिफ्ट खोली जाए लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी लिफ्ट नहीं खुली। जब कारीगर को बुलाया गया लेकिन वह भी समय लेने लगा तो वकीलों ने हंगामा कर दिया कि किसी तरह से जल्दी निकाला जाए। 


सबसे बड़ा कारण था कि गर्मी ज्यादा थी और लिफ्ट के अंदर बंद वकील घुटन महसूस करने लगे थे। उनका अंदर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। जब इस बात का जिला सेशन जज को पता चला तो वह भी वहां पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पूरी जानकारी जुटाई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि समय काफी हो चुका है और दीवार तोड़ी जाए और लिफ्ट नीचे कर वकीलों को बाहर निकाला जाए। हथौड़े से दीवार तोड़ी गई और लिफ्ट नीचे आई तो वकीलों को सकुशल बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed