फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Professor of Chandigarh Offer Free Internet and N95 Mask for those Who Attend Online Classes

ऑफर: चंडीगढ़ में प्रोफेसर ने शुरू की मुहिम, ऑनलाइन क्लास लगाओ, नेट पैक-एन95 मास्क मुफ्त पाओ

Wed, 05 May 2021 07:52 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 05 May 2021 07:52 PM IST
सार

सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर ने इस मुहिम की शुरुआत की है।  

विज्ञापन
A Professor of Chandigarh Offer Free Internet and N95 Mask for those Who Attend Online Classes
चंडीगढ़ के प्रोफेसर ने शुरू की मुहिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के एक प्रोफेसर ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक मुहिम शुरू की है। सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर पंडित राव धरेनवर ने इस मुहिम की शुरुआत की है। इसके अनुसार, उनके कॉलेज का जो भी विद्यार्थी रोजाना ऑनलाइन क्लास लगाएगा, उसे हर महीने का इंटरनेट पैक और एन95 मास्क मुफ्त दिया जाएगा।

विज्ञापन


कॉलेज में ऑनलाइन पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए पंडित राव की ओर से शुरू की गई मुहिम की चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों ने सराहना की है। पंडित राव ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान आशा और विश्वास से परिपूर्ण रहना चाहिए। इस दौरान सभी को आगे आकर सरकार की मदद करनी चाहिए। लोगों को भी आशावादी और आत्मविश्वासी बने रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 
विज्ञापन



राव ने कहा कि शिक्षण उनका मौलिक कर्तव्य है, इसलिए ऑनलाइन शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए ही इस मुहिम की शुरुआत की है। यह सारा खर्च वह अपने वेतन से करेंगे। इसके अलावा उन छात्रों को विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे, जो रचनात्मक तरीके से अपने सिलेबस को पूरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राव ने कहा है कि नवीन पद्धति के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई करवाना मौजूदा हालात में जरूरी हो गया है, लेकिन अभी भी कई विद्यार्थी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। बच्चों का ध्यान इस तरफ आकर्षित हो, इसलिए उन्होंने अपने कॉलेज से इस मुहिम की शुरुआत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed