फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Services' third consecutive win in Santosh Trophy, Jammu and Kashmir's account opened

संतोष ट्रॉफी में सर्विसेज की लगातार तीसरी जीत, जम्मू-कश्मीर का खाता खुला

Sun, 28 Nov 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Services' third consecutive win in Santosh Trophy, Jammu and Kashmir's account opened
चंडीगढ़। संतोष ट्रॉफी नॉर्थ जोन में सर्विसेज का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। शनिवार को हुए पहले मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को 2-0 से हराकर तीसरी जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने हिमाचल प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर पहली जीत दर्ज की। इससे पहले जम्मू-कश्मीर का चंडीगढ़ के साथ मुकाबला ड्रॉ रहा जबकि सर्विसेज के सामने अपना मैच गंवाया। इस मौके पर चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी प्रवीर रंजन चीफ गेस्ट रहे। चंडीगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन (सीएफए) के प्रधान केपी सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। पहले मुकाबले में एसएसपी कुलदीप सिंह चहल मुख्य अतिथि रहे और उन्हें सीएफए के अधिकारियों की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-7 स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के फुटबॉल मैदान में खेले गए पहले मैच में जम्मू-कश्मीर ने अच्छी शुरुआत की और टीम के लिए तीसरे मिनट में राजा मुशर्रफ ने गोल दागा। इसे बाद टीम ने आक्रामक खेल बनाए रखा और मैच के 36वें मिनट में उन्हें दूसरी सफलता भी मिल गई। शाकिर अहमद शेख ने टीम के लिए दूसरा गोल दाग अपनी टीम को 2-0 से आगे किया। इसके बाद मैच के 40वें मिनट में हिमाचल की ओर से हेमंत ठाकुर ने गोल दाग स्कोर 2-1 किया।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने बदलाव किए और 57वें मिनट में अरुण नागियाल ने गोल करते हुए जम्मू-कश्मीर को मैच में 3-1 से आगे कर दिया। हिमाचल की टीम वापसी की कोशिश करती रही और 80वें मिनट में जसविंदर सिंह ने गोल करके स्कोर 3-2 किया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और जम्मू-कश्मीर ने मैच को 3-2 से जीत लिया। शाकिर अहमद शेख को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर की सलाह पर बदला खिलाड़ी
मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर की टीम के खिलाड़ी सरमंद अब्बास की तबियत मैदान में ही बिगड़ गई। पारस अस्पताल के डॉक्टर ने उसकी जांच की और रेस्ट करने की सलाह दी। अब्बास को उन्होंने दूसरे हाफ में नहीं उतरने दिया और टीम मैनेजमेंट को दूसरे प्लेयर को मैदान पर भेजने की सलाह दी। उन्हें पारस अस्पताल की मेडिकल टीम की देखरेख में ही रखा गया।

सर्विसेज ने यूपी को 2-0 से दी मात
दिन के दूसरे मैच में सर्विसेज की टीम ने उत्तर प्रदेश की टीम को 2-0 से हराया। मैच के पहले हाफ में यूपी ने सर्विसेज को रोके रखा और गोल नहीं होने दिया। दूसरे हाफ में विवेक कुमार ने सर्विसेज के लिए पहला गोल किया और ये गोल 65वें मिनट में आया। इसके बाद 94 मिनट में निखिल शर्मा ने गोल कर टीम 2-0 से जीत दिलाई। विवेक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
29 नवंबर के मुकाबले
पहला मैच
उत्तर प्रदेश बनाम हिमाचल प्रदेश सुबह 9.30 बजे से
दूसरा मैच
चंडीगढ़ बनाम सर्विसेज दोपहर 3 बजे से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed