फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Servant arrested from Pune for stealing elderly mother and son by giving them food

बुजुर्ग मां-बेटे को खाने में नशा देकर चोरी करने वाले नौकर पुणे से गिरफ्तार

Wed, 24 Nov 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Servant arrested from Pune for stealing elderly mother and son by giving them food
चंडीगढ़। सेक्टर 36 निवासी 82 साल की बुजुर्ग मां और उनके 65 साल बेटे को खाने मेें नशीला पदार्थ खिलाकर देकर चोरी करने वाले नौकरों को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नेपाल के कैली निवासी मिलन सोनी (19) और दोटी निवासी दिपेंदरा बहादुर उर्फ बसंत के रूप में हुई है। पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर उन्हें सात दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 21 अक्तूबर को सेक्टर-36 स्थित कोठी मालिक एनआरआई और उनकी मां को उनके दो नौकरों ने रात के खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद वह बेसुध हो गए। नौकर 20 हजार की नकदी, कुछ डॉलर और दो मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए। मां बेटे को जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाना पड़ा था। पीड़ित सुरिंदर पाल सिंह परिवार समेत अमेरिका में रहते हैं, जबकि उनकी बुजुर्ग मां इसी कोठी में रहती हैं। वारदात कर फरार होते हुए आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने बताया कि सुरिंदर के यहां दिपेंदरा बहादुर उर्फ बसंत काम करता था। उसके कहने पर 6 महीने पहले ही मिलन को काम पर रखा था। दोनों की पुलिस से वेरिफिकेशन नहीं कराई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गिरोह में 10 से 12 आरोपी हैं। वह पहले लोगों के घर में काम पर लगते हैं। फिर भरोसा जीतकर लूट करते हैं। शातिर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और अलग अलग शहरों में वारदात करने आते हैं। इनमें से कुछ को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूटी पुलिस उन शातिरों को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed