फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Serum Institute Of India will provide 3.30 lakhs corona vaccine doses to punjab for 18 year above people

पंजाब : 18 से ऊपर आयु वर्ग के लोगों के लिए मिलेंगी 3.30 लाख वैक्सीन की डोज, पहले इनका होगा टीकाकरण

Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
सार

कोविड स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने एलान किया कि इन आयु वर्गों में जिलेवार वितरण को प्राथमिकता दी गई है, जो जनसंख्या सूची, मृत्यु दर और घनत्व आदि पक्षों पर आधारित है।

विज्ञापन
Serum Institute Of India will provide 3.30 lakhs corona vaccine doses to punjab for 18 year above people
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब को मई में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए सिर्फ 3.30 लाख वैक्सीन देगी। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को आदेश दिया है कि 70 प्रतिशत डोज अन्य संबंधित रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए आरक्षित रखी जाएं। बाकी 30 प्रतिशत इसी आयु वर्ग के सरकारी मुलाजिमों, निर्माण वर्करों, अध्यापकों व उच्च जोखिम वालों कर्मचारियों के लिए आरक्षित की जाएं।

विज्ञापन


कोविड स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने एलान किया कि इन आयु वर्गों में जिलेवार वितरण को प्राथमिकता दी गई है, जो जनसंख्या सूची, मृत्यु दर और घनत्व आदि पक्षों पर आधारित है। सप्लाई संबंधी मुश्किलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है कि इस चरण के दौरान 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकाकरण बड़े शहरी केंद्रों तक ही सीमित रखा जाए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की कि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए भी राज्य के पास वैक्सीन की कमी है, जिसके कारण मौजूदा समय में थोड़ी संख्या में ही टीकाकरण केंद्र चालू हैं। राज्य को कल 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की श्रेणी के टीकाकरण के लिए 2 लाख से अधिक डोज मिलने की आशा है। अभी तक हासिल हुई कोविशील्ड की 3346500 डोज में से कुल 32910450 को इस्तेमाल किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को 30 लाख खुराक तुरंत मुहैया किए जाने का ऑर्डर दिया था। हालांकि सरकार को सूचित किया गया है कि मई के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए सिर्फ लाख खुराकें ही मुहैया करवाई जा सकतीं हैं।

इन जिलों को इतनी मिलेंगी डोज
मई में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लिए सबसे अधिक 50 प्रतिशत अलॉटमेंट सर्वाधिक प्रभावित जिलों के वर्ग-ए में साहिबजादा अजीत सिंह नगर, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, बठिंडा और पटियाला को प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। बाकी 30 प्रतिशत डोज वर्ग-बी के जिलों- होशियारपुर, पठानकोट, शहीद भगत सिंह नगर, फरीदकोट, कपूरथला और गुरदासपुर के लिए आरक्षित रखी गई हैं। 20 प्रतिशत डोज उन जिलों के लिए इस्तेमाल कीं जाएंगी जहां कोविड के काफी कम मामले सामने आए हैं। 

डोज का आवंटन जोन-ए और बी के अंतर्गत आते बड़े शहरी क्षेत्रों की आबादी के अनुपात को ध्यान में रखकर किया गया है, जबकि जोन-सी के अंतर्गत हर जिले के लिए एक सामान आवंटन किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ये फैसले राज्य की वैक्सीन विशेषज्ञ समिति द्वारा मई के लिए सुझाई रणनीति के अनुसार लिए गए हैं।

अन्य संबंधित रोगों में मोटापा और दिव्यांगता भी शामिल
वैक्सीन विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को मानते हुए मुख्यमंत्री ने अन्य संबंधित रोगों की सूची का दायरा बढ़ाने को मंजूरी देते हुए, इसमें मोटापा (बीएमआई 30 से कम), दिव्यांगता (जैसे रीढ़ की हड्डी की चोट) और कई अन्य संबंधित रोग, जो केंद्र सरकार द्वारा दर्शाए अन्य संबंधित रोगों से अलग हैं, को शामिल किए जाने को मंजूरी दे दी। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे व्यक्तियों को गंभीर रोगों और मौत के ज्यादा खतरे के मद्देनजर जरूरी है कि इन व्यक्तियों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed