{"_id":"5e99d8898ebc3e76c9414a53","slug":"series-of-helpline-numbers-released-in-punjab-for-help-people-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम के हैं ये नंबर: शिकायत 112, मेडिकल सलाह 104, जरूरी सामान के लिए 1905 करें डायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम के हैं ये नंबर: शिकायत 112, मेडिकल सलाह 104, जरूरी सामान के लिए 1905 करें डायल
Sat, 18 Apr 2020 12:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब सरकार ने लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक महत्व के विभिन्न चिकित्सा और जरूरी सेवाओं की समस्या को तुरंत हल करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों की श्रृंखला जारी की है। शुक्रवार को कोविड-19 कंट्रोल रूम के स्टेट हेड राहुल तिवारी ने कहा कि किसी भी कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या या शिकायत दर्ज करने के लिए 112 और चिकित्सा संबंधी जरूरतों के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
तिवारी ने आगे कहा कि इनके अलावा एक सामान्य हेल्पलाइन नंबर 1905 को कार्यशील किया गया है। जहां लोग दैनिक घरेलू उपयोग की वस्तुओं की आपूर्ति और उपलब्धता के बारे में सभी आवश्यक जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अलग से एक 108 नंबर की सुविधा भी शुरू की गई है। जहां एंबुलेंस सेवा के लिए अनुरोध किया जा सकता है। राज्य सरकार ने नागरिकों के लिए एक विशेष हेल्पलाइन 1800-180-4104 भी शुरू किया है, जहां लोग टेली-कॉन्फ्रेंस पर वरिष्ठ डॉक्टरों के नेटवर्क से जुड़कर कोविड-19 संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने फेसबुक के साथ कोविड -19 बारे चैटबोट किया विकसित
पंजाब सरकार ने फेसबुक के सहयोग से लोगों को कोविड-19 संबंधी जानकारी से अपडेट रखने के लिए एक विशेष चैटबोट तैयार किया है। इस संबंध में सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह चैटबोट फेसबुक पेज https://www.facebook.com/PunjabGovtIndia पर उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि इस पेज के मैसेज बटन पर क्लिक करके इस चैटबोट का प्रयोग किया जा सकता है। इस चैटबोट की विशेषताओं के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि यह सुविधा संदेश भेजते ही जवाब देना शुरू कर देती है। शुरूआती संवाद में यह तीन विकल्पों के बीच चयन करने की पेशकश करती है, जिनमें कोविड-19 संबंधी जानकारी, जरूरी दुकानों और भाषा की चयन शामिल हैं।
यह चैटबोट पंजाबी, हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सुविधा मुहैया करवाती है।प्रवक्ता ने बताया कि यह चैटबोट एक टैक्निकल इंटेलिजेंस भाषा तकनीक प्रणाली पर आधारित है, जिसमें कोविड-19 संबंधी अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का तुरंत जवाब दिया जाता है। उन्होंने कहा कि नीचे दिए क्यूआर कोड को स्कैन करके भी इस चैटबोट के साथ संपर्क स्थापित किया जा सकता है।