फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Serial Tarak Mehta ka Ulta Chasma is in trouble, SGPC Noticed

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर संकट के बादल, SGPC का नोटिस

Thu, 22 Sep 2016 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 22 Sep 2016 05:19 PM IST
विज्ञापन
Serial Tarak Mehta ka Ulta Chasma is in trouble, SGPC Noticed
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : File Photo
सब टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पर फिलहाल संकट के बादल गहराने लगे हैं। सीरियल के एक सीन में सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा सीरियल के डायरेक्टर को लेटर लिख कर इसे बंद करवाने को कहा है। कमेटी ने कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन

14 सितंबर के ऐपिसोड पर आपत्ति

Serial Tarak Mehta ka Ulta Chasma is in trouble, SGPC Noticed
जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ - फोटो : File Photo
जानकारी के मुताबिक, 14 सितंबर को दिखाए गए एपीसोड के सीन में एक कॉलोनी में रहने वाले परिवारों की तरफ से गणेश जयंती मनाई जाती है। इसी में शामिल एक सिख परिवार के पात्र ने गणेश जी की प्रतिमा स्वर्ण मंदिर में सुशोभित करने की इच्छा जताई और फिर मूर्ति को स्वर्ण मंदिर परिसर में स्थापित करते दिखाया जाता है।

कमेटी को इसी सीन पर आपत्ति है। कमेटी प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने सम्बंधित लोगों को लिखे लेटर में कहा कि हम सभी धर्मों का सत्कार करते हैं और गणेश जी भी सत्कार योग्य हैं, लेकिन सिख धर्म में मूर्तिपूजा वर्जित है। इस सीन में स्वर्ण मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापित करने को लेकर देश-विदेशों में बसे सिखों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed