फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Serial killer Monu also charged for rape and murder of 65-year-old elderly

Chandigarh News: 65 वर्षीय बुजुर्ग से दुष्कर्म व हत्या में भी सीरियल किलर मोनू पर आरोप तय

Thu, 19 Sep 2024 07:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
Serial killer Monu also charged for rape and murder of 65-year-old elderly
चंडीगढ़। चर्चित एमबीए छात्रा हत्याकांड के आरोपी सीरियल किलर मोनू कुमार के खिलाफ जिला अदालत में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में भी आरोप तय हो गए हैं। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश रजनीश गर्ग की अदालत में 11 अक्तूबर से अब इस मामले में ट्रायल चलेगा। अगली सुनवाई पर गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे। 14 साल पुराने एमबीए छात्रा हत्याकांड में मोनू पर इसी साल 22 अगस्त को आरोप तय हुए थे। इस मामले का ट्रायल जिला न्यायाधीश डॉ. याशिका की अदालत में चल रहा है। मोनू ने दुष्कर्म के बाद एमबीए छात्रा की हत्या कर दी थी। इस मामले में वर्षों तक बचा हुआ था क्योंकि न तो वह स्मार्टफोन रखता था और न उसने अपना आधार कार्ड बनवाया था। लंबी जांच के बाद आरोपी को पांच महीने पहले पुलिस ने डड्डूमाजरा के पास शाहपुर कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में सेक्टर-39 थाना पुलिस ने फरवरी में मोनू के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया था। सीरियल किलर मोनू ने एक नहीं बल्कि चार महिलाओं के साथ एक ही पैटर्न पर दुष्कर्म कर उनकी हत्या की है। इनमें से एक मामले में आरोपी मोनू ने चंबा की सेशन कोर्ट से वर्ष 2010 में सुबूतों के अभाव में बरी चुका है। बरी होने के कुछ महीनों बाद ही उसने वर्ष 2010 में चंडीगढ़ में एमबीए छात्रा के साथ रेप करके उसकी भी इसी पैटर्न में हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने वर्ष 2022 में मलोया के जंगल में विवाहिता के साथ भी ऐसी ही घटना को अंजाम दिया। यहीं नहीं फरवरी 2024 में किलर ने 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ भी दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed