मुख्यमंत्री बादल के कार्यक्रम में जब लगने लगे अलगाववादी नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला में पंजाबी यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यक्रम में रविवार को स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई। जैसे ही सीएम ने संबोधन के लिए माइक संभाला, तभी पीछे बैठे कुछ लोगों ने अलगाववादी नारे लगाने शुरू कर दिए।
इससे पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने पुलिस फोर्स की मदद से नारे लगाने वाले नौजवानों को काबू किया।
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में पीयू के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित भगवान श्री परशुराम चेयर स्थापना का समागम बड़े ही अच्छे ढंग से चल रहा था। मंच से ब्राह्मण सभा के प्रधान देवी दयाल पराशर, कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ड. जसपाल सिंह लोगों को संबोधित कर चुके थे।
सीएम मंच पर चुपचाप खड़े देखते रहे नारे लगाने वाले को
जैसे ही मंच से ऐलान हुआ कि अब मुख्यमंत्री समागम को संबोधित करेंगे और बादल ने मंच से पहली लाइन ही बोली थी कि पीछे बैठे कुछ लोगों ने अलगाववादी नारे लगाने शुरू कर दिए।
नारे लगाने वाले लोग शिरोमणि अकाली दल मान ग्रुप के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। अलगाववादी नारे लगते ही हाल ही में बैठे सभी लोग खड़े हो गए। लगातार चार-पांच मिनट यह नारे गूंजते रहे और इन नारों को बोलने वाले चारों कार्यकर्ता विभिन्न सीटों पर बैठे थे। इससे पुलिस को इन्हें दबोचने में कुछ समय लग गया।
इस दौरान सीएम मंच पर चुपचाप खड़े रहे। नौजवानों के काबू होने पर बादल ने कहा कि वह और उनकी सरकार ऐसे लोगों के साथ सख्ती से निपटेगी। गौरतलब है कि पंजाबी यूनिवर्सिटी के इतिहास में सीएम के समागम में अलगाववादी नारे गूंजना पहली घटना है।