फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational truth of Ramdev's medicine 'Putrajeevak Beej'

बाबा रामदेव की पुत्र जीवक बीज दवा का सच जान चौंक जाएंगे

Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 May 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
sensational truth of Ramdev's medicine 'Putrajeevak Beej'

बाबा रामदेव की संस्था की ओर से बेची जाने वाली दवा पुत्र जीवक बीज एक बार फिर से चर्चा में है। हरियाणा सरकार भले ही कुछ दावा करे, लेकिन इस दवा से पीजीआई की रिसर्च पर्दा उठाती है।

विज्ञापन


रिसर्च में शामिल और पीजीआई के स्कूल आफ पब्लिक हेल्थ के प्रोफेसर अमरजीत सिंह के मुताबिक जब से हरियाणा में अल्ट्रासाउंड सेंटरों में शिकंजा कसा गया है, तब से लोग पुत्र जीवक बीज की ओर मुड़ गए हैं। हरियाणा में अब भी कई जगह प्रेग्नेंसी के दौरान शिवलिंगी और मधुफल की पुड़िया दी जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिस पुत्र जीवक बीज की इस समय चर्चा है, उसमें शिवलिंगी और मधुफल की मिलावट है। जब इन बीज को लैब में टेस्ट कराया गया तो पता चला कि उनमें स्टेरायड की मात्रा काफी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे खाने से बच्चे डिफेक्टिव पैदा हो रहे हैं

sensational truth of Ramdev's medicine 'Putrajeevak Beej'

इन बीज को लैब में टेस्ट कराया गया तो पता चला कि उनमें स्टेरायड की मात्रा काफी अधिक है। इनके खाने से बच्चे डिफेक्टिव पैदा हो रहे हैं। डिफेक्टिव वे होते हैं, जो ऊपर से तो पुरुष दिखते हैं, लेकिन उनके अंदर बच्चेदानी, ओवरीज और यूटरस जैसे आर्गन मिलते हैं।

पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में आज भी ऐसे कई केस देखे जा रहे हैं। पिछले साल तो हरियाणा सरकार की ओर से कई झोला छाप डाक्टरों पर शिकंजा कसा गया था। इनमें दर्जन डाक्टरों को गिरफ्तार किया गया, जो बेटे होने की दवा के नाम पर लोगों को यह थमा रहे थे।

डा. अमरजीत सिंह ने बताया कि आयुर्वेद की कई दवाओं में शिवलिंगी और मधुफल का जिक्र होता है। हो सकता हो कंपनियों ने नाम चेंज कर दिया हो, लेकिन जब प्रोडेक्ट की डिटेल में जाएंगे तो उसमें भी शिवलिंगी और मधुफल के बारे में जिक्र किया गया होगा। इस बारे में एक और भी रिसर्च चल रही है। जल्द ही उसके भी परिणाम सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed