{"_id":"d7fd53ba8af1e142095d8ab4beefad2a","slug":"sensational-truth-billions-drug-racket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों के ड्रग रैकेट में कई चौंकाने वाले खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों के ड्रग रैकेट में कई चौंकाने वाले खुलासे
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 16 Jan 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
ट्राइसिटी के होटलों में अलग-अलग नाम और पते के जरिये मेहमान बनकर रहने वाले सिएरा लिओन और नाइजीरिया के ड्रग तस्कर ठहरते थे।
विज्ञापन
पूछताछ में उनसे मिली जानकारी में दिल्ली से ड्रग का कारोबार करने वाले माफिया का सुराग मिला है। जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। अफगानिस्तान से ड्रग का कारोबार संचालित करने वाले सरगना के अलावा पुलिस होटलों के बारे में भी जानकारियां हासिल करने में जुटी है। इस रैकेट में शामिल पंचकूला निवासी महिला अमनदीप कौर ने भी पुलिस को बताया कि उसने इबेर इगोनू के साथ शादी की थी।
ड्रग रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस न केवल होटल बल्कि आरोपियों के अड्डे और इनके नेटवर्क को भी खंगालने में जुटी है। इसके लिए पंचकूला और आसपास के इलाकों में नशे का कारोबार करने वाले संदिग्धों पर पुलिस की खास नजर है। सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से अक्सर नाम बदलकर इसी गिरोह के सदस्य होटलों में रुकते थे और हेरोइन, कोकीन सहित तमाम मादक पदार्थों की बिक्री करने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
इनमें से गिरफ्तार एक आरोपी पिछले साल अगस्त से भारत में रह रहा था। जिसे फरवरी में देश लौटना था। इससे पहले वह तस्करी के जरिये कमाई करना चाहता था और इसी चक्कर में ट्राइसिटी के युवाओं को अलग अलग माध्यमों से निशाना बनाकर उन्हें नशे की लत लगा रहा था।
विज्ञापन