फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sensational: police get 27 feet tunnel in Bushes

झाड़ियों में 27 फुट की सुरंग मिली, मचा हड़कंप

Wed, 09 Apr 2014 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर (पंचकूला)।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर (पंचकूला)। Updated Wed, 09 Apr 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
Sensational: police get 27 feet tunnel in Bushes

पिंजौर ब्लॉक के गांव कोना के बरसाती चौआ की झाड़ियों में सुरंग मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


यह सुरंग करीब 27 फुट तक खोदी गई थी। गांव कोना पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-21 ए के पास है और जो सुरंग मिली है, वह इस राजमार्ग से करीब आधे किलोमीटर की दूरी पर है।

यह खबर फैलते ही पिंजौर थाना प्रभारी ललित कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू की।

सुरंग की असलियत जानने और इसकी गहराई जांचने के लिए गांव की पंचायत ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से खुदाई कराई, लेकिन कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन


गांव उपरला कोना निवासी प्रदीप ने बताया कि खेत के साथ बरसाती चौआ की झाड़ियों के पास करीब दो ट्राली एक-दो दिन पुरानी खोदी गई मिट्टी देखी, मगर वहां कोई वाहन और अन्य रास्ता भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह झाड़ियों में गया तो एक सुरंग दिखाई दी, जिसके पास बिस्किट के दो खाली पैकेट, एक पानी की बोतल व तीन कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें भी थीं।

उसने इसकी सूचना अपने चाचा सुरजीत को दी और उनसे सूचना पाकर गांव के सरपंच जगदीश चंद, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य हरि सिंह फौजी मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया।


टेढ़ी-मेढ़ी और हर पांच फुट पर हल्का मोड़
हेड कांस्टेबल राम मेहर ने टार्च लेकर बाजुओं और घुटनों के बल रेंगकर सुरंग का जायजा लिया। सुरंग टेढ़ी-मेढ़ी है और हर पांच फुट पर हल्का मोड़ है। वह करीब 22 फुट तक गया और आगे ऑक्सीजन की कमी व सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने उसे वापस बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed