चौटाला ने खोला, योगेंद्र यादव का सोनिया कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आप' के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। ताजा आरोप उनपर सोनिया गांधी के नजदीकी होने के लगे हैं।
चौटाला हाउस पर नमक की थैली लेकर पहुंचने वाले आप नेता योगेंद्र यादव पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पलटवार किया है।
दिग्विजय ने इनेलो सांसदों से किसानों के हितों में काम करने की मांग करने वाले यादव को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पूर्व सलाहकार बताया। उन्होंने कहा कि यादव हमेशा कांग्रेस के हाथों में खेलते रहे और अब विरोध का ढोल पीट रहे हैं।
चौटाला सोमवार को एमडीयू में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। खट्टर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में अनुभवहीन लोग सरकार चला रहे हैं।
नमक की थैली देने पर दिग्विजय ने चुटकी लेते हुए कहा कि योगेंद्र यादव बाजारी नमक खाते हैं, जबकि मेरे परदादा देवीलाल ने आजादी की लड़ाई में खुद नमक बनाया था।
'प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं'
चौटाला परिवार एवं पार्टी हमेशा से किसानों के हितैषी रही है। किसान आंदोलन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ जेल भरने से काम नहीं चलेगा। छात्र संघ चुनाव के लिए चुनाव आयोग को लिखेंगे पत्र चौटाला ने सीएम खट्टर पर छात्रसंघ चुनावों को लेकर ढीला रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर मैं खुद सीएम से मिला थे और उन्होंने 3 माह में चुनाव बहाल करने का आश्वासन भी दिया था। छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल नहीं किया गया तो इनसो कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे और विश्वविद्यालय को बंद रखा जाएगा। चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा जाएगा।
इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देसवाल पर हमले को लेकर दिग्विजय ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने के प्रयास का आरोप लगाया। ये भी कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है।