फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sensational disclosure of IAS khemka on former CM hooda

IAS खेमका का खुलासा, 'मुख्यमंत्री ने मांगी थी माफी'

Wed, 15 Jul 2015 11:37 AM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jul 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
sensational disclosure of IAS khemka on former CM hooda

हरियाणा के फायरब्रांड आईएएस अशोक खेमका ने फिर से बम फोड़ दिया है। एक अंग्रेजी पत्रिका को दिए साक्षात्कार में खेमका ने दावा किया है कि राबर्ट वाड्रा मामले में उन पर चार्जशीट दायर किए जाने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनसे माफी मांगी थी।

विज्ञापन


खेमका ने यह भी दावा किया कि हुड्डा ने कहा था कि यदि वे लिखित तौर पर क्षमा याचना कर लें तो उनके खिलाफ दायर चार्जशीट वापस ली जा सकती है। लेकिन खेमका ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उस समय हुड्डा को पछतावा हुआ था।
विज्ञापन


खेमका का यह साक्षात्कार अंग्रेजी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इसमें खेमका ने यह भी कहा कि मौजूदा मोदी सरकार से भी एक दम चमत्कार की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। बदलाव के लिए लोगों को खुद आगे आना होगा। खेमका ने कहा -वे हुड्डा के मुख्यमंत्री पद छोड़ने से दो दिन पहले मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एक सामान्य प्रक्रिया थी। जो भी मुख्यमंत्री जाता है उसे मैं गुडबाय करता हूं। उस समय हुड्डा ने उन्हें दी गई कठिनाइयों को लेकर माफी मांगी थी और गुजारिश की थी कि मैं वाड्रा मामले में माफी मांग लूं, जिससे वे हरियाणा सरकार की ओर से की गई चार्जशीट वापस ले सकें।

खेमका ने कहा है कि राबर्ट वाड्रा जैसे और भी कई हैं। लोग यह सोचते हैं कि मैं भाजपा या आरएसएस के साथ हूं। यही कारण है कि मैने उन्हें एक मुद्दा दिया जिससे वे चुनाव जीत सकें, लेकिन यह सब बातें बेकार हैं इनका आपस में कोई कनेक्शन नहीं है।

खेमका को लेकर सरकार नहीं कर पाई कोई फैसला

sensational disclosure of IAS khemka on former CM hooda

मालूम हो कि जब तक खेमका के खिलाफ यह जांच पेंडिंग है तब तक न तो उनका प्रमोशन हो सकता है और न ही वे केंद्र में प्रतिनियुक्त पर जा सकते हैं। हरियाणा में व्हिसल ब्लोअर मिलने की खेमका को यह कीमत मिली है कि अब तक करीब पचास तबादले हो चुके हैं। जांच लंबित होने तक वे स्टडी लीव पर भी नहीं जा सकते।

सीएम खटटर से मिले खेमका: आईएएस अशोक खेमका ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की है। उनकी बातचीत क्या हुई है। इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले खेमका राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से भी दो तीन बार मुलाकात कर चुके हैं।
 
हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के बाद खेमका ने 12 फरवरी 2015 को अपनी चार्जशीट का जवाब दे दिया था। यह जवाब चीफ सेक्रेट्री कार्यालय से मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गया है, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा मीडिया के सामने यह आश्वासन दे चुके हैं कि खेमका की चार्जशीट पर सरकार का रुख सहानुभूति पूर्ण रहेगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा ने बताया कि यह तो अशोक खेमका का कहना है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना। वैसे भी मैं प्रशासनिक मामलों को मीडिया के साथ साझा करने से परहेज करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed