{"_id":"5709532a4f1c1bf02ac812f4","slug":"senior-national-badminton-championship-neha-in-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, महाराष्ट्र की नेहा सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, महाराष्ट्र की नेहा सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिविर्सटी के बैडमिंटन हॉल में चल रही सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को कई रोचक मुकाबले हुए। इनमें महाराष्ट्र की नेहा पंडित ने एसएसआई की रशिका राजे को 21-15,14-21, 24-22 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ही महाराष्ट्र की रेवती ने पेट की रूतविका को 21-14, 21-7 से, एआई की रेशमा कार्तिक ने पेट की पीसी तुलसी को 21-10, 21-8 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। लड़कों के वर्ग में एआई के चिराग सेन ने सीजी के श्रैयांस जायसवाल को 21-9, 21-9 से, पेट के सौरभ वर्मा ने एमपी के अदित्या जोशी को 21-8, 19-21, 21-11 से हराया।
विज्ञापन
रेलवे के नीरज वशिष्ठ ने पेट के गुरुसाईदत को 21-12, 21-10 से, एमपी के प्रतूल जोशी ने एआई के समीर वर्मा को 21-8, 13-21, 21-10 से शिकस्त दी। डबल्स के मुकाबलों में एआई के जे मेधनन और के मनीषा की जोड़ी ने मिलकर दिल्ली के मोहित और एआई के संतोष को 21-12, 21-16 से हराया। उत्तराखंड के कु हू गर्ग और असम के निगशी हजारिका की जोड़ी ने मिलकर कर्नाटक के एस राम और केरल के सुनील सारा की जोड़ी को 21-16, 21-19 से हराया।
विज्ञापन