फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior IAS officials led by Minister Aman Arora visited Hyderabad

Punjab: निवेश आकर्षित करने में जुटी पंजाब सरकार, मंत्री की अगुवाई में हैदराबाद पहुंचा आईएएस अधिकारियों का दल

Sat, 18 Nov 2023 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Nov 2023 01:16 AM IST
सार

पंजाब में आईटी निवेश को आकर्षित करने के लिए शासन सुधार मंत्री ने टेक महिंद्रा, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन आदि जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों के साथ विचार-विमर्श किया और उनको राज्य में अपनी इकाइयां स्थापित करने का न्योता दिया। उन्होंने पंजाब में उद्योग अनुकूल माहौल सृजन करने संबंधी पंजाब सरकार की अटल वचनबद्धता को दोहराया।

विज्ञापन
Senior IAS officials led by Minister Aman Arora visited Hyderabad
मंत्री अमन अरोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में आईटी निवेश को आकर्षित करने और पुलिस को हाईटेक तकनीकों से लैस करने के उद्देश्य से अब पंजाब सरकार तेलंगाना की राह पर निकली है। मंत्री अमन अरोड़ा की अगुवाई में सीनियर आईएएस अधिकारियों के एक दल ने हैदराबाद का दौरा किया। वहां पर उन्होंने तेलंगाना की कुशल सेवा डिलीवरी प्रणालियों को समझने के लिए सिटीजन सर्विस डिलीवरी सेंटर मीसेवा का जायजा लिया। साथ ही तेलंगाना राज्य की आईटी पहलकदमियों, उभरती तकनीकों, डाटा सेंटर के संचालन और एआई/एमएल/ब्लॉक चेन, बिग डाटा को लागू करने और उनके व्यावहारिक अमलों को बारीकी से समझा। वहीं, उन्होंने आईटी कंपनियों को पंजाब में निवेश का न्योता दिया है।

विज्ञापन

पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर का किया दौरा

टीम ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। वहां उन्होंने देखा कि कैसे हैदराबाद पुलिस नागरिकों के जीवन को सुचारू बनाने के साथ-साथ कानून और व्यवस्था बरकरार रखने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करती है।

विज्ञापन

इन कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

पंजाब में आईटी निवेश को आकर्षित करने के लिए शासन सुधार मंत्री ने टेक महिंद्रा, ग्रीन गोल्ड एनिमेशन आदि जैसी प्रमुख आईटी कंपनियों के साथ विचार-विमर्श किया और उनको राज्य में अपनी इकाइयां स्थापित करने का न्योता दिया। उन्होंने पंजाब में उद्योग अनुकूल माहौल सृजन करने संबंधी पंजाब सरकार की अटल वचनबद्धता को दोहराया जो आईटी कारोबारियों के विकास और सफलता के लिए लाभप्रद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने राज्य के स्टार्ट-अप ईको सिस्टम जैसे वी-हब, टी-हब के प्रतिनिधियों के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (आईएसबी), हैदराबाद कैंपस का दौरा किया। डाटा पोर्टल और अन्य ई-गवर्नेंस प्रोजेक्टों को लागू करने के मौकों पर चर्चा की जो पंजाब में सेवा प्रदान करने में सुधार करने और जलवायु परिवर्तन संबंधी मुद्दों से निपटने में मददगार साबित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed