फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior citizens to get 50 percent rebate in Haryana Roadways buses from April 1st

खुशखबरी: एक अप्रैल से रोडवेज बसों में बुजुर्गों का आधा किराया माफ, ऑनलाइन करना होगा आवेदन

Wed, 29 Mar 2023 07:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Mar 2023 07:11 PM IST
सार

अधिसूचना के अनुसार, रोडवेज बसों में रियायती दरों पर यात्रा का लाभ केवल हरियाणा के लोगों को मिलेगा। हरियाणा से बाहर जाने वाली रोडवेज बसों में भी रियायती दरों पर यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

विज्ञापन
Senior citizens to get 50 percent rebate in Haryana Roadways buses from April 1st
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा रोडवेज की बसों में 1 अप्रैल से 60 साल की उम्र के बुजुर्गों का आधा किराया माफ होगा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। प्रदेश में 60 साल की महिलाओं को पहले से ही यह सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट भाषण में इस सेवा के लिए पुरुषों की आयु सीमा 65 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, रोडवेज बसों में रियायती दरों पर यात्रा का लाभ केवल हरियाणा के लोगों को मिलेगा। हरियाणा से बाहर जाने वाली रोडवेज बसों में भी रियायती दरों पर यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है। हालांकि, 60 से 65 वर्ष आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को इस रियायत का लाभ उठाने के लिए संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन


परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) डेटाबेस से सत्यापन के बाद ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित रोडवेज महाप्रबंधक पात्र वरिष्ठ नागरिकों को रियायती वरिष्ठ नागरिक बस पास जारी करेंगे। वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान यह बस पास अपने पास रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed