{"_id":"57602b8a4f1c1b4c2511b767","slug":"senior-citizen-senior-citizen-chandigarh-senior-citizen-app-senior-citizen-app-launch-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर सिटीजंस के लिए एप लॉन्च, मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर सिटीजंस के लिए एप लॉन्च, मिलेंगी कई सुविधाएं
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Jun 2016 09:40 AM IST
विज्ञापन
सीनियर सिटीजंस के लिए एप लॉन्च
- फोटो : gettyimages
सीनियर सिटीजंस के प्रति लगातार बढ़ रहे अपराध की रोकथाम के लिए हेल्प एज इंडिया ने ‘हेल्प एज एसओएस’ के नाम से मोबाइल एप लॉन्च किया है। ‘वर्ल्ड एल्डर एबयूज अवेयरनेस डे’ से एक दिन पहले मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर-9 में डीआईजी एएस चीमा ने इस एप को लॉन्च किया। इसे लॉन्च करने का मकसद सीनियर सिटीजंस को मुसीबत के वक्त मदद करना है।
एप में एसओएस (एसेव अॅवर सीनियर) के नाम से एक बटन है। इसे प्रेस करने पर हेल्प इंडिया के सबसे निकटतम ऑफिस में इसका अलर्ट जाएगा। वहां बैठे हेल्प लाइन काउंसलर उनकी मदद करेंगे। इसके अलावा पुलिस या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पर भी उनकी घर जाकर मदद की जाएगी। वहीं एप में दो अन्य सुविधाएं भी हैं। एक अगर किसी सीनियर सिटीजन को पेंशन, हेल्थ, इंश्योरेंस इत्यादि के लिए परेशानी हो तो उससे जुड़ी परेशानियों को हल किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे ऑप्शन में एडवांटेज प्रोग्राम है। इसके तहत सीनियर सिटीजन का एक डिस्काउंट कार्ड बनाया जाएगा। इससे उन्हें अस्पताल, केमिस्ट शॉप, जरनल स्टोर आदि में विशेष डिस्काउंट मिलेगा।