फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Senior BJP leader Resigns from party

भाजपा के वरिष्ठ नेता का पद से इस्तीफा

Mon, 22 Sep 2014 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Updated Mon, 22 Sep 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
Senior BJP leader Resigns from party

अंबाला शहर विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज भाजपा प्रदेश सचिव जसबीर मल्लौर ने सोमवार को शक्ति प्रदर्शन करते 50 पदाधिकारियों व 88 ब्लॉक लेवल असिस्टेंट-टू साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


इसके साथ ही मलौर ने पार्टी हाईकमान पर कमजोर उम्मीदवार को टिकट देने का आरोप लगाते हुए 25 सितंबर तक का अल्टीमेटम भी दे डाला।

उन्होंने कहा कि यदि कोई उचित निर्णय नहीं लिया गया तो वह 26 तारीख को इससे अधिक इकट्ठ करके एक बड़ी रैली करेंगे और उसी दिन अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन


टिकट न मिलने से नाराज भाजपा प्रदेश सचिव जसबीर मल्लौर ने सोमवार को दोपहर अपने समर्थकों व कार्यकर्त्ताओं की एक बैठक अपने निवास स्थान पर बुलाई थी।

खुली जीप पर सवार किया शक्ति प्रदर्शन

Senior BJP leader Resigns from party

बैठक में मल्लौर ने एक खुली जीप पर सवार होकर समर्थकों के साथ सभा स्थल पर पहुंच कर अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए पार्टी को अपनी अहमीयत बताने का प्रयास किया।

भारी हुजूम के बीच मलौर ने असीम गोयल का विरोध करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा तथा अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया पर सीधे-सीधे टिकट बेचने के आरोप लगाया।

मलौर ने कहा कि पूर्व विधायक एवं जनचेतना पार्टी के अध्यक्ष तथा उम्मीदवार को सीधे तौर पर फायदा पहुंचाने के लिए ही कमजोर उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है जिससे उनके समर्थकों में गहरा रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed