फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Self-financed housing scheme: draw for 175 flats will be held June 30

सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम, 30 जून को निकाला जाएगा ड्रॉ

Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Self-financed housing scheme: draw for 175 flats will be held June 30
फ्लैट - फोटो : डेमो फोटो

सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के तहत 200 फ्लैट्स की इस स्कीम के लिए 225 लोगों ने आवेदन किया। 30 जून को ड्रा निकाला जाएगा। सेक्टर-51 की सेल्फ फाइनेंस हाउसिंग स्कीम के तहत बनने वाले टू बीएचके फ्लैट्स के लिए आवेदन करने के अंतिम दिन लोगों में भारी उत्साह दिखा। बोर्ड के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे तक 200 फ्लैट्स की इस स्कीम के लिए 225 लोगों ने आवेदन किया। इसमें एश्योर्ड कोटे के तहत सिर्फ 25 आवेदन आए, जबकि इस कोटे के तहत 50 फ्लैट्स रिजर्व रखे गए थे।

विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड के अनुसार अब बाकी बचे 25 फ्लैट्स ड्रॉ के लिए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे, ऐसे में अब 175 फ्लैट्स के लिए 30 जून को ड्रा निकाला जाएगा। सिर्फ 25 लोग ही ऐसे रह जाएंगे जिन्हें आवेदन करने के बाद फ्लैट नहीं मिलेगा। इस स्कीम के तहत हाउसिंग बोर्ड ने एक हजार से ज्यादा ब्रोशर बेचे हैं। फ्लैट की कीमत 69 लाख रुपये रखी गई है, लेकिन एश्योर्ड कोर्ट के तहत उन आवेदनकर्ताओं को फ्लैट मिलेगा जिन्होंने तय कीमत से ज्यादा पर सील बिड दी हुई है।
विज्ञापन


बोर्ड की इस स्कीम को अच्छा रिस्पांस न मिलने का एक बड़ा कारण यह है कि इसकी कीमत काफी ज्यादा है और बोर्ड ने ड्रा निकलने के तीन माह बाद ही पूरी राशि जमा करवाने के लिए कहा है। बोर्ड के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि जब किसी हाउसिंग स्कीम के लिए इतने कम ब्रोशर आएं हो जबकि यह स्कीम आठ साल बाद शहर में लांच हुई है। बोर्ड के अनुसार इस स्कीम में अन्य रिजर्व कैटेगरी तय किए गए थे, यदि उसमें किसी ने आवेदन नहीं किया होगा तो उसे भी जनरल स्कीम में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। कुल फ्लैट्स की संख्या में पांच प्रतिशत कोटा आस्ट्रीज के लिए रिजर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 को होगी बैठक
जो हाउसिंग बोर्ड के सदस्यों की बैठक 24 मई को होनी थी, अब वह 30 को बुलाई गई है। बैठक में भविष्य में लांच की जाने वाली स्कीमों पर चर्चा की जाएगी, ताकि जिस तरह से 51ए की स्कीम का हाल हुआ है, उसके जैसा अन्य किसी का न हो। भविष्य में लांच होने वाली हाउसिंग स्कीम का रेट भी कम किया जा सकता है।


1073 वर्ग फुट एरिया है फ्लैट का
इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कवर एरिया कुल 1073 स्क्वेयर फुट होगा। इसमें पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं। सभी कमरों के साथ टॉयलेट अटैच है। सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी। यहां पर चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही स्टील पार्किंग की व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed