फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   self financcing scheme, flats draw, housing board flats draw, chandigarh housing board, chandigarh

सेल्फ फाइनेंस स्कीमः फ्लैट्स के ड्रा की तारीख तय, यहां देख लिजिए

Fri, 15 Jul 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 15 Jul 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
self financcing scheme, flats draw, housing board flats draw, chandigarh housing board, chandigarh
संपत्ति
चंडीगढ़ में सेक्टर- 51 की सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत 200 में से 150 फ्लैट का ड्रा निकालने की तारीख तय हो गई है। ड्रा 25 जुलाई को निकाला जाएगा। पहले इसका ड्रा 30 जुलाई को होना था। सीएचबी के अनुसार 150 फ्लैट्स के ड्रा के लिए 192 लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि 25 जुलाई को 11 बजे ड्रा निकाला जाएगा। इस स्कीम के तहत 50 फ्लैट पहले ही एश्योर्ड कोर्ट के तहत अलाट कर दिए गए हैं। यह फ्लैट 69 लाख रुपये से ऊपर बोली देने वाले बिडर को अलाट किए गए हैं। एश्योर्ड कोटे में बढ़ते से घटते क्रम में आई बोली के अनुसार 50 फ्लैट्स निकाले गए हैं। इस स्कीम के तहत कुल 200 टू बीएचके फ्लैट्स का निर्माण होना है।
विज्ञापन


1073 वर्ग फुट एरिया है फ्लैट का
इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कुल कवर एरिया 1073 वर्ग फुट होगा। इसमें पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं। सभी कमरों के साथ टॉयलेट अटैच है। सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी। यहां पर चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही स्टील पार्किंग की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed