{"_id":"5788f95a4f1c1b0e79140134","slug":"self-financcing-scheme-flats-draw-housing-board-flats-draw-chandigarh-housing-board-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फ फाइनेंस स्कीमः फ्लैट्स के ड्रा की तारीख तय, यहां देख लिजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फ फाइनेंस स्कीमः फ्लैट्स के ड्रा की तारीख तय, यहां देख लिजिए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Jul 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सेक्टर- 51 की सेल्फ फाइनेंस स्कीम के तहत 200 में से 150 फ्लैट का ड्रा निकालने की तारीख तय हो गई है। ड्रा 25 जुलाई को निकाला जाएगा। पहले इसका ड्रा 30 जुलाई को होना था। सीएचबी के अनुसार 150 फ्लैट्स के ड्रा के लिए 192 लोगों ने आवेदन किया है।
चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस का कहना है कि 25 जुलाई को 11 बजे ड्रा निकाला जाएगा। इस स्कीम के तहत 50 फ्लैट पहले ही एश्योर्ड कोर्ट के तहत अलाट कर दिए गए हैं। यह फ्लैट 69 लाख रुपये से ऊपर बोली देने वाले बिडर को अलाट किए गए हैं। एश्योर्ड कोटे में बढ़ते से घटते क्रम में आई बोली के अनुसार 50 फ्लैट्स निकाले गए हैं। इस स्कीम के तहत कुल 200 टू बीएचके फ्लैट्स का निर्माण होना है।
1073 वर्ग फुट एरिया है फ्लैट का
इस स्कीम के तहत हर फ्लोर में 50 फ्लैट का निर्माण किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार फ्लैट का कुल कवर एरिया 1073 वर्ग फुट होगा। इसमें पार्किंग और बालकनी का एरिया शामिल नहीं है। सभी चार फ्लोर में ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, किचन, दो बेडरूम, ड्रेसिंग रूम और स्टोर शामिल हैं। सभी कमरों के साथ टॉयलेट अटैच है। सभी के लिए पार्किंग के अलावा फ्लोर में लिफ्ट की भी अलग से व्यवस्था होगी। यहां पर चार मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में ग्राउंड फ्लोर पर ही स्टील पार्किंग की व्यवस्था है।