फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Selection of companies for crop insurance

Chandigarh News: फसलों के बीमा के लिए कंपनियों का चयन, 650 नई बसों को मंजूरी

Wed, 24 Jul 2024 03:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Selection of companies for crop insurance
हरियाणा सरकार के फैसले से 15 जिलों के किसानों को होगा फायदा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने खरीफ 2024 से रबी 2025-26 की अवधि की फसलों का बीमा करने के लिए बीमा कंपनियों का चयन कर लिया है। बेमौसमी बारिश व बीमारियों से खराब होने वाली फसलों के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। 290 करोड़ से 650 बसों की खरीद को भी सरकार ने मंजूरी दे दी है। इनमें 150 एसी बसें होंगी। सरकार ने यह मंजूरी उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), विभागीय उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (डीएचपीपीसी) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में दी। बैठक में 1970 करोड़ रुपये से अधिक के कांट्रैक्ट व विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी गई। मोल-भाव से लगभग 132 करोड़ रुपये अधिक की बचत की गई।

हरियाणा ने फसलों के बीमा के लिए राज्य के तीन कलस्टर में बांट रखा है। इसमें कलस्टर दो व तीन के लिए बीमा कंपनियों का चयन नहीं हो रहा था। इससे 15 जिलों के किसानों की चिंताए बढ़ गई थी। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को प्राकृतिक आपदा के कारण खराब होने वाली फसलों के नुकसान से बचने के लिए सुरक्षा कवच के लिए बीमा कंपनियों का चयन किया। इसके लिए बीमा कंपनी को प्रीमियम के रूप में लगभग 1100 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा। किसानों को मात्र 1 से 1.5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार देगी।बैठक में पुलिस विभाग के लिए 2000 महिला बॉडी प्रोटेक्टर, आरएफएसएल भोंडसी, सुनारिया व मधुबन के लिए विशेष उपकरण सहित अन्य वस्तुओं की खरीद को भी मंजूरी दी गई। गुरुग्राम के सेक्टर 68-75 में नए सेक्टरों में लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन का निर्माण और सेक्टर 112-115 में 33 करोड़ रुपये से आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर स्ट्रॉम वाटर ड्रेन और पंपिंग स्टेशन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। सोहना में लगभग 17 करोड़ रुपये की लागत से सब डिवीजन कांप्लेक्स का निर्माण और फरीदाबाद के बड़खल में लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से एसडीओ सिविल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। करनाल में लगभग 12 करोड़ रुपये से कोंड मुनक सलवान असंध रोड का सुदृढ़ीकरण के कार्य को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed