{"_id":"cddac7347bd3340e831d91e7eb995424","slug":"selected-pgt-document-counselling-schedule-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शेड्यूल जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन शेड्यूल जारी
सुमित सिंह श्यौराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन हरियाणा (डीएससी) ने बुधवार को पीजीटी अंग्रेजी,हिंदी और इकोनॉमिक्स के हाल ही में नवचयनित कैंडीडेट के डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार तीनों विषयों के लिए 14,15 और 17 फरवरी को पंचकूला के करीब 15 सेंटर पर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की जाएगी।
हरियाणा के विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी,डिप्टी डायरेक्टर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएसई की ओर से मूल प्रमाण पत्र की जांच का पूरा शेड्यूल डीएसई की वेबसाइड पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
कैंडीडेट्स को मेरिट लिस्ट के हिसाब से विभिन्न सेंटर में निर्धारित तिथि पर सुबह 9 बजे रिपोर्ट करना होगा।
चयनित पीजीटी को आवेदन के समय जमा कराए गए सभी प्रमाण पत्रों की मूल कापी और एक सत्यापित पूरा सेट साथ में लाना होगा।
जरुरी प्रमाण पत्रों के बारे में भी पूरी जानकारी वेबसाइट पर डाल दी गई है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही सभी चयनित कैंडीडेट को स्टेशन अलॉट(स्कूल पोस्टिंग) पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन