फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seeing the injured bike rider, CM Channi came to help stop the convoy

घायल बाइक सवार को देख काफिला रोक मदद के लिए आ गए सीएम चन्नी

Tue, 11 Jan 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Seeing the injured bike rider, CM Channi came to help stop the convoy
चंडीगढ़। सेक्टर- 36/37 लाइट प्वाइंट पर बाइक स्लिप होने से चालक अचानक गिर गया जिससे वह घायल हो गया। उसे देख वहां से गुजर रहे पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना काफिला रोक दिया।
विज्ञापन

चन्नी ने उनके काफिले के साथ जा रही एंबुलेंस के चालक को एंबुलेंस घायल के पास लेकर आने कहा। चन्नी घायल व्यक्ति के पास गए और उसका हाल चाल पूछा। उसे एंबुलेंस से अस्पताल जाने के लिए कहा। लेकिन बाइक चालक ने कहा की वह ठीक है, जिसके बाद चन्नी ने उसे चलकर दिखाने को कहा। घायल ने मुख्यमंत्री को चलकर दिखाया। उन्होंने घायल को कहा की घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बाद चन्नी ने उसके साथ हाथ मिलाया और वहां से चले गए। चन्नी का जब वहां से काफिला जा रहा था तो उन्होंने उसे गिरता हुआ देख लिया था। इसके बाद उन्होंने अपना काफिला रूकवाया और घायल की मदद के लिए काफी दूर तक पैदल चलकर वापस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed