फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seed Scam Allegation by Akali Dal on Close One of Punjab Minister Sukhjinder Singh Randhawa

पंजाब में बीज घोटाला, अकाली दल ने मंत्री रंधावा के करीबी पर लगाया है बड़ी धांधली का आरोप

Wed, 27 May 2020 11:04 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 May 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
Seed Scam Allegation by Akali Dal on Close One of Punjab Minister Sukhjinder Singh Randhawa
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंजाब में किसानों को नकली बीज मुहैया कराए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। अकाली दल की ओर से जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के एक करीबी पर धान के नकली बीज बेचने का आरोप लगाया गया है। मामला उठने के बाद राज्य के किसान संगठन भी उठ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन डकौदा, भारतीय किसान यूनियन लखोवाल ने नकली बीजों की सप्लाई को किसानों के खुलेआम धोखाधड़ी करार देते हुए राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि अगर किसानों को नकली बीजों से हुए नुकसान की भरपाई नहीं की गई तो सरकार के खिलाफ राज्य स्तर पर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


भाकियू डकौदा के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार की मिलीभगत से बीते कई सालों से किसानों का नकली और गैर परिष्कृत बीज मुहैया करवाकर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि नकली बीज बेचने वाली कंपनियों के खिलाफ सरकार कार्यवाही करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नकली बीजों का सिलसिला हर साल जारी है और हैरानी की बात है कि यूनिवर्सिटी द्वारा तसदीक किए बीजों के स्थान पर बाजार पर नकली बीज कैसे बिकने के लिए पहुंच जाते हैं। संगठन ने इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए आरोप लगाया कि नकली बीज बेचने की पूरी धांधली सरकार की छत्रछाया में ही चल रही है।

घोटाले पर पर्दा डालने का हो रहा प्रयास: सुखबीर बादल

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को घोषणा की कि पार्टी द्वारा उस बीज घोटाले की एक उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए 28 मई को राज्य के सभी डिप्टी कमिशनरों को मांग पत्र दिए जाएंगे, जिसके तहत घान के नकली ब्रीडर बीजों की किस्में भोले भाले किसानों को वास्तविक बीजों से तीन गुणा ज्यादा कीमत पर बेची गई हैं।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि जिला अध्यक्षों, पार्टी सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों और निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधियों समेत वरिष्ठ नेताओं द्वारा यह मांग पत्र डिप्टी कमिशनरों को सौंपे जाएंगे। उन्होंने पार्टी नेताओं को किसानों के अधिकारों के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा ताकि महामारी के इस समय में सुरक्षा प्रबंधों में कोई समझौता न हो।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि दुख की बात है कि किसानों द्वारा की गई शिकायत कि उन्हें नकली ब्रीडर बीज बेचे जा रहे हैं, पर कृषि विभाग द्वारा 11 मई को लुधियाना में दर्ज करवाई एफआईआर के बाद कांग्रेसी नेताओं ने अब घोटालेबाजों को राजनीतिक सुरक्षा देनी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है।

पुलिस ने नकली बीज सप्लाई करने वाली कंपनी करनाल एग्री सीडज के न तो गोदामों पर छापे मारे हैं और न ही इसके गुरदासपुर में कार्यालय पर। उन्होंने कहा कि सरकार  सिर्फ इस कारण किसानों का नुकसान देखने के लिए तैयार है, क्योंकि करनाल एग्री सीडज का मालिक कैबिनैट मंत्री सुखजिंदर रंधावा का नजदीकी सहयोगी है।

उन्होने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे और सरकार को उन सभी दोषियों को सजा देने के लिए मजबूर करेंगे,  जो राज्य के मेहनती किसानों को आत्महत्या के मुंह की तरफ धकेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed